• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तमिलनाडु तट से टकराएगा चक्रवात ‘निवार’, चेन्नई में भारी बारिश से हुआ जलभराव

Writer D by Writer D
25/11/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
तमिलनाडु के 13 जिलों में सार्वजनिक अवकाशPublic holiday in 13 districts of Tamil Nadu

तमिलनाडु के 13 जिलों में सार्वजनिक अवकाश

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बंगाल की खाड़ी में सक्रीय हुआ तूफान निवार तमिलनाडु के तट से आज टकराने वाला है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम खाड़ी पर स्थित चक्रवाती तूफ़ान NIVAR अगले 12 घंटों के दौरान एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो आज शाम 5.30 से पहले 145-150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफान आ सकता है, लेकिन इससे देरी हुई तो तूफान कमजोर पड़ेगा और लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और पुडुचेरी में तूफान से पहले बारिश हो रही है। चेन्नई में जारी भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भारी जलभराव हो गया है।

चेन्नई में कुल 129 राहत शिविर बनाए गए हैं। वहीं, 8 राहत केंद्रों पर पहले से ही 312 लोग शरण लिए हुए हैं। तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में बारिश कल से शुरू हो चुकी है, जन-जन तक चेतावनी पहुंचाई जा चुकी है। ये तूफान आज शाम 5.30 बजे से पहले कभी भी मामलापुरम और कैराकल के बीच तट से टकराएगा। तूफान के आने से पहले सेटेलाइट्स को जो संदेश मिल रहे हैं उसके मुताबिक हवाओं की गति 100 किलीमीटर से ऊपर तो रहेगी ही रहेगी, ये करीब-करीब 150 किलोमीटर प्रतिघंटा तक जा सकती है।

अहमद पटेल के निधन पर मायावती बोली- उनका व्यक्तित्व बहुत सादा व मिलनसार था

तमिलनाडु में कहीं झमाझम बारिश जारी है, तो कहीं बादल छाए हैं। मछुवारे अपनी-अपनी नावों को बाहर निकाल चुके हैं, मछुवारों के साजो सामानों को सुरक्षित ठिकानों तक ले जाने के लिए जेसीबी की भी मदद ली जा रही है। इस साल बंगाल की खाड़ी मानों बवाल बन गई है, इसी साल 21 मई को अम्फान तूफान बंगाल की खाड़ी से ही उठा था, तब नुकसान पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में ज्यादा हुआ था। इस बार तूफान के निशाने पर तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, पुडुचेरी और तेलगंना है।

Tamil Nadu: Water logging in some parts of the city of Chennai, due to heavy rainfall ahead of #CycloneNivar‘s landfall pic.twitter.com/BuB6WSFoF5

— ANI (@ANI) November 25, 2020

लोगों को जागरुक किया जा चुका है, पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर लौट जाने के संदेश दिए जा चुके हैं. एनडीआरफ ने तीनों राज्यों में अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोरोना के रूप में जमीन पर आफत पहले से ही थी, अब समुंदर और आसमान से आने वाली है। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने कल तीनों राज्यों के मुख्यंत्रियों से बातचीत की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मंगलवार रात तक चक्रवाती तूफान निवार पुडुचेरी से 250 किलोमीटर दक्षिण जबकि चेन्नई से दक्षिण पूर्व में 300 किलोमीटर दूर था। अगले कुछ घंटों में इसके चक्रवाती तूफान में बदल जाने की आशंका जताई जा रही है।

विश्व में कोरोना से 14 लाख से अधिक की मौत, संक्रमितों की संख्या 5.96 करोड़ के पार

तमिलनाडु के पुडुकोट्टाई, नागापट्टिनम, कुड्डालोर, विल्लुपुरम, थंजावुर, चेंगाल्पेट, अरियालुर, पेरमबलूर, कलाकुरुचि, तिरुवन्नामलाई और तिरुवल्लूर में तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी और कराइकल को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। अगर इस तूफान ने भयावह रूप धारण कर लिया तो आशंका जताई जा रही है कि तटीय इलाकों आंध्र प्रदेश, कर्नाटक का दक्षिणी अंदरुनी इलाका और ओडिशा के दक्षिणी इलाकों में भी इसका असर हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार या गुरुवार को दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। चक्रवाती तूफान निवार बुधवार शाम कराईकल और ममल्लापुरम के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार कर सकता है। तमिलनाडु में सोमवार से ही बारिश का दौर चल रहा है। तूफान के यहां पहुंचने के दौरान तेज बारिश के साथ करीब 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Tags: Bay of Bengalchief ministersCycloneCyclonic storm 'Nivar'cyclonic storm 'Nivaran'flights cancelledlow pressurenivaarnivaar cycloneprime minister narendra modipuducherrysouth statestamil naduईएमयू ट्रेनें रद्दकम दबावचक्रवातचक्रवाती तूफान ‘निवार’तमिलनाडुदक्षिण राज्योंनिवारनिवार चक्रवातपुडुचेरीपुड्डुचेरीपुड्डुचेरी तटप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबंगाल की खाड़ीमुख्यमंत्रीमौसम कार्यालयमौसम विभागमौसम विभाग की चेतावनी
Previous Post

अहमद पटेल के निधन पर मायावती बोली- उनका व्यक्तित्व बहुत सादा व मिलनसार था

Next Post

छात्रवृति घोटाले का आरोपी कैशियर गिरफ्तार, 75 लाख रुपए का किया था गबन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann
Main Slider

मुख्यमंत्री सेहत योजना से स्ट्रोक मरीजों का भी मुफ्त इलाज, 914 मरीजों को मिला नया जीवन

15/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

शरद पवार ने विपक्ष को दिया झटका, डिलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी NCP (SP)

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

हिंदू आस्था पर प्रहार करने वाले आज आस्था की बात कर रहे हैं: मुख्यमंत्री योगी

15/07/2026
Coconut Oil
Main Slider

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2026
Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
Next Post
Scholarship Scam

छात्रवृति घोटाले का आरोपी कैशियर गिरफ्तार, 75 लाख रुपए का किया था गबन

यह भी पढ़ें

blower side effect

ठंड से बचने के लिए क्या आप भी करते हैं हीटर या ब्लोअर का इस्तेमाल

19/11/2021

पीकू नीकू वार्ड में पूरी हुई बेड की व्‍यवस्‍था, 500 से अधिक अस्‍पताल तीसरी लहर के लिए तैयार 

11/01/2022
Nitish Kumar

जहरीली शराब से 38 मौतों पर बोले नीतीश कुमार- जो शराब पिएगा वह तो मरेगा ही

15/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version