• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवराज बोले: पात्र आदिवासी बंधुओं को मिलेंगे काबिज भूमि के पट्टे

Writer D by Writer D
26/11/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
shivraj singh chauhan

shivraj singh chauhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी पात्र आदिवासी भाई-बहनों को उनकी लंबे समय से काबिज जमीन पर पट्टा दिलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज उमरिया जिले के किरनताल क्षेत्र के औचक निरीक्षण के दौरान कहा कि किरनताल क्षेत्र में 20 वर्ष पहले स्थानीय पटवारी ने छल-कपट कर भोले-भाले बैगा आदिवासी भाइयों को फर्जी पट्टे वितरित कर दिए थे, उनकी फर्जी बही बना दी, लेकिन सरकारी रिकार्ड में जमीन उनके नाम दर्ज नहीं की थी।

उन्होंनेे कहा कि इस मामले में सभी दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और सभी पात्र बैगा भाई-बहनों को वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर शीघ्र ही उनकी काबिज भूमि के पट्टे दिए जाएंगे। गरीबों और आदिवासियों के साथ अन्याय बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्राम में चौपाल लगाकर एक-एक आदिवासी भाई-बहन की समस्या सुनी तथा उसका निराकरण किया।

बीजेपी सांसद देवू सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान को गांववासियों ने बताया कि वर्ष 1999-2000 में वहां के पटवारी ने आदिवासी 21 भाइयों से पैसे लेकर उनके फर्जी पट्टे बना दिए और भूमि रिकार्ड में दर्ज नहीं की। इस मामले में पटवारी जेल भी हो आया है। श्री चौहान ने मामले की विस्तृत जाँच करने के निर्देश दिए।

श्री चौहान को बताया गया कि गांव में लगभग 75 ऐसे आदिवासी हैं जो कि लंबे समय से शासकीय भूमि पर काबिज़ हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि एस.डी.एम. एवं तहसीलदार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर सभी पात्र आदिवासियों को भूमि के पट्टे दिलवाएं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ग्राम में सोमवार को शासकीय शिविर लगाया जाए, जिसमें एक-एक आदिवासी की समस्या सुनी जाए और उसका निराकरण किया जाए। प्रदेश सरकार गरीबों, वंचितों, आदिवासियों की सरकार है हम इनके साथ अन्याय नहीं होने दे सकते। हर आदिवासी को उसका वाज़िब हक दिलवाया जाएगा।

Tags: Latest Madhya Pradesh News in Hindimp newsNational newsshivraj singh chauhanशिवराज सिंह चौहान
Previous Post

फ्रांस के राजदूत इमैन्युएल लेनैन ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

Next Post

बुद्धिमान बनने के मनुष्य को अपनानी चाहिए ये 4 आदतें

Writer D

Writer D

Related Posts

Glowing Skin
Main Slider

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

CM Dhami ने फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर एवं पोस्टर का लोकार्पण किया

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
Next Post

बुद्धिमान बनने के मनुष्य को अपनानी चाहिए ये 4 आदतें

यह भी पढ़ें

The ancestral fair was canceled during the Corona period

कोरोना काल में पितृपक्ष मेला हुआ रद्द, चोरी-छिपे पिंडदान करा रहे पंडा

07/09/2020
Girl thrashed over selfie with Prithvi Shaw

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी को लेकर हुई लड़की ने की हाथापाई, तोड़ा कार का शीशा

16/02/2023
Corona

देश में 63 दिन बाद कोरोना के एक लाख से कम नए केस, 1.82 लाख मरीज हुए रोगमुक्त

08/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version