• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लालू ने जेल से ही चला ली थी सरकार, अफसर गेस्ट हाउस में लगाते थे हाजिरी

Desk by Desk
26/11/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति
0
Bihar Flashbavk

Bihar Flashbavk

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना: आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का जेल से विधायक की खरीद फरोख्त का मामला सामने आने पर सियासी तूफान खड़ा हो गया है। भाजपा ने अपने विधायक को खरीदने के लालू के कदम को ही अपना मुद्दा बना लिया है। भाजपा का आरोप है कि लालू रांची में जेल के अंदर से ही बिहार में 220 में चुनी गई NDA सरकार को गिराने की साजिश रच रहे हैं। फिलहाल वायरल ऑडियो की जांच के बाद ही असलियत सामने आएगी। लेकिन इस मामले से 23 साल पहले की वो याद ताजा हो गई है जब लालू ने जेल में ही रहकर 100 से ज्यादा दिनों तक सरकार चला ली थी।

WhatsApp Update : अब कर सकते है मैसेज को शेड्यूल, यह है पूरा तरीका

जब लालू ने जेल से चलाई थी सरकार

साल 1997… ये वो वक्त था जब चारा घोटाले में लालू पर कानून का शिकंजा कस चुका था। अरबों रुपये के चारा घोटाले में उन्हें यानि तत्कालीन मुख्यमंत्री को मुख्य साजिशकर्ता करार दिया गया था। लालू के सामने जेल जाने के अलावा और कोई चारा नहीं था। गवर्नर अखलाकुर रहमान किदवई ने सीबीआई को लालू प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दायर करने की इजाजत दे दी थी। उधर लालू पर सीएम के पद छोड़ने का दवाब उनकी तत्कालीन राष्ट्रीय पार्टी यानि चक्र छाप निशान वाले जनता दल की तरफ से ही बढ़ रहा था। हालांकि जनता दल के बिहार के लगभग सभी विधायक उनके साथ थे। ऐसे में लालू ने एक नई चाल चली, उन्होंने जनता दल से ही खुद को अलग कर लिया और 5 जुलाई 1997 को अपनी नई पार्टी RJD यानि राष्ट्रीय जनता दल का गठन कर लिया। इसके बाद बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल ने बहुमत भी साबित कर दिया।

इतनी कोशिशों के बाद भी लालू पर जेल की काली छाया मंडरा रही थी। जेल जाना तो तय था लेकिन लालू सत्ता को अपने किसी भरोसेमंद को देने के बजाए अपने घर में ही रखना चाह रहे थे। लिहाजा 25 जुलाई 1997 को उनकी धर्मपत्नी राबड़ी देवी को लालू प्रसाद यादव की RJD ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया और राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बन गयीं।

Mumbai Terror Attack: आज 26/11 आतंकी हमले के पूरे हुए 12 साल

लेकिन राबड़ी को सरकार चलाने का कोई अनुभव नहीं था। लालू को बखूबी पता था कि कि अगर सत्ता का कंट्रोल उनके हाथ से निकला तो उनके लिए हालात बद से बदतर हो जाएंगे। लिहाजा लालू ने पूर्व मुख्यमंत्री होने और मशीनरी के भी हाथ में होने का फायदा उठाया। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके लिए पटना की बिहार मिलिट्री पुलिस के गेस्ट हाउस को ही जेल में बदल दिया गया। यानि लालू सबसे अलग तो थे लेकिन बिहार के पावर सेंटर के बिल्कुल नजदीक।

Tags: bihar newsjungleraj videolalu jungleraj videolalu phone from jailLalu Prasad Yadav JailLalu Prasad Yadav newslalu yadav and jaillalu yadav calls from jailLatest Patna NewsPatna Headlinespatna newsPatna News in HindiStory of Lalu yadavपटना Samacharबिहार समाचार
Previous Post

WhatsApp Update : अब कर सकते है मैसेज को शेड्यूल, यह है पूरा तरीका

Next Post

क्या दिल्ली में लगेगा कर्फ्यू? केजरीवाल सरकार ने हाईकोर्ट में दिया ये जवाब

Desk

Desk

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
क्या दिल्ली में लगेगा कर्फ्यू? Will curfew be imposed in Delhi?

क्या दिल्ली में लगेगा कर्फ्यू? केजरीवाल सरकार ने हाईकोर्ट में दिया ये जवाब

यह भी पढ़ें

Muharram

Muharram: आज याद की जाती है इमाम हुसैन की कुर्बानी, जानें रोज-ए-आशुरा की कहानी

29/07/2023

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला श्रीनगर स्थित बंगला करेंगे खाली, पत्र सार्वजनिक

09/09/2020
Saas-Damad Lovestory

‘राहुल दो महिलाओं को लेकर भागा था, कैरेक्टर ही…’, सास-दामाद लव स्टोरी में शिवानी के पिता का दावा

16/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version