Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमगोंडा

सात फेरे लेने के बाद प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, बारती अभी भी इंतजार में

उत्तर प्रदेश मे गोण्डा के छापिया थाना क्षेत्र के एक गांव मे विवाह की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन के प्रेमी संग आज फरार होने का मामला सामने आया है ।

दूल्हा बारातियों संग दुल्हन के वापस लौटने की आस मे ससुराल मे डेरा जमाये हैं ।

हर घर को बिजली प्रदान के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्प है : योगी

पुलिस सूत्रों नें शुक्रवार को कहा कि बभनान इलाके की रहने वाली एक युवती नें परिजनों के कहने पर बीती रात बलरामपुर जिले से बारात लेकर आये दूल्हे संग विधि विधान से ब्याह रचाकर सात फेरे लेने के बाद मांग भी सिंदूर से भरवाई लेकिन विदाई से पहले ऐन वक्त पर आभूषण व कपड़े लेकर अपने प्रेमी संग घरातियों व बारातियों से नजर बचाकर चंपत हो गयी ।

इस सिलसिले मे लड़की के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया हैं । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर फरार प्रेमी व प्रेमिका की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button