Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमगोंडा

दो हजार की अवैध शराब बरामद, महिलाओं समेत 140 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के सभी 18 थाना क्षेत्रों मे पुलिस व आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहा अभियान के दौरान अब तक 140 शराब निर्माताओं व कारोबारियों को गिरफ्तार कर दो हजार लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को बताया कि जिले के विभिन्न इलाकों में भठ्ठियो को धधका कर अवैध रूप से देशी व कच्ची शराब बनाकर बिक्री करने की मिल रही शिकायतों पर पुलिस व आबकारी टीम नें संयुक्त छापेमारी कर पिछले तीन दिनों मे अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त महिलाओं व पुरुषों समेत 140 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कारखानों व ठिकानों से दो हजार लीटर कच्ची व देशी निर्मित और अर्धनिर्मित शराब बरामद कर ली।

जन्म देने वाली मां ने तेज धार हथियार से की चार बेटियों की हत्या, खुद का भी गला काटा

उन्होनें बताया कि इसके अतिरिक्त भारी मात्रा मे धधकती शराब की भठ्ठियो व लहन को नष्ट कर उपकरण भी बरामद किये गये हैं।

बंदियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही के अलावा गुंडा एक्ट लगाने के साथ उनकी संपत्ति की कुर्क करने की कार्यवाही की जा रही हैं । एसपी नें बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान जारी हैं ।

Related Articles

Back to top button