• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक की गोली मारकर हत्या, विदेश मंत्री ने इजरायल पर लगाया आरोप

Writer D by Writer D
28/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
Top nuclear scientist Mohsin Fakhrizadeh

Top nuclear scientist Mohsin Fakhrizadeh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मोहसीन फखरीजादेह की हत्या कर दी गयी है। ईरान के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दामावंद काउंटी के अबसार्द शहर में आधुनिक हथियारों से लैस आतंकवादियों ने वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक मोहसीन फखरीजादेह की कार को निशाना बनाकर हमला किया। श्री फखरीजादेह के अंगरक्षकों और आतंकवादियों के बीच गोलियां चलीं जिसमें दिग्गज वैज्ञानिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टरों की टीम उन्हें बचा नहीं सकी।

दिग्गज परमाणु वैज्ञानिक मोहसीन फखरीजादेह ईरान के रक्षा मंत्रालय के अनुसंधान एवं नवाचार केन्द्र के प्रमुख थे।

आज तीन वैक्सीन सेंटरों का दौरा करेंगे PM मोदी, वैज्ञानिकों से करेंगे मुलाकात

पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसियों के मुताबिक श्री फखरीजादेह गुप्त रूप से चलाए जा रहे ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे। ईरान ने हालांकि हमेशा से यह दावा किया है कि उसका परमाणु हथियार कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है।

श्री फखरीजादेह की हत्या ऐसे समय में हुई है जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम के तहत यूरेनियम संवर्धन को लेकर चिंता जताई जा रही है।

ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसके लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “आतंकवादियों ने आज ईरान के एक शीर्ष वैज्ञानिक की हत्या कर दी है। यह एक कायरतापूर्ण कार्रवाई है, जिसमें इजरायल के हाथ होने के संकेत हैं, यह हत्यारों के युद्ध की वकालत करने के इरादे को दर्शाता है।”

श्री जरीफ ने कहा, “ ईरान अंतरराष्ट्रीय समुदायों, विशेष रूप से यूरोपीय संघ से अपील करता है कि वो अपने शर्मनाक दोहरे रवैये को ख़त्म करके इस आतंकवादी हमले की निंदा करें।”

लगातार तीसरे दिन बढ़े पेट्रोल के दाम, जानें डीजल की कीमत अपने शहर में

ईरानी सेना के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा है कि ईरान अपने वैज्ञानिक की हत्या का प्रतिशोध अवश्य लेगा।

इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के मेजर जनरल हुसैन सलामी ने कहा, “परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या करके हमें आधुनिक विज्ञान तक पहुंचने से रोकने की स्पष्ट कोशिश की जा रही हैं।”

Tags: international Newsterrorist attackedTop nuclear scientist Mohsin Fakhrizadeh
Previous Post

लगातार तीसरे दिन बढ़े पेट्रोल के दाम, जानें डीजल की कीमत अपने शहर में

Next Post

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.3 करोड़ के पार, 2.64 लाख कालकवलित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Next Post
अमेरिका में कोरोना

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.3 करोड़ के पार, 2.64 लाख कालकवलित

यह भी पढ़ें

दीपावली Diwali

दीपावली पर भोपाल में सिर्फ 2 घंटे ही फोड़े जा सकेंगे पटाखे, आदेश जारी

13/11/2020
20% tariff rebate on solar hours implemented to promote EV charging

प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू

03/07/2026

2 साल बाद शाहरुख खान की पर्दे पर वापसी, नवंबर से होगी ‘पठान’ की शूटिंग शुरू

22/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version