• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली-आगरा हाइवे पर चलती कार चालक की गोली मारकर हत्या, हमलावार फरार

Writer D by Writer D
28/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Murder

पूर्व बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा जिले में दिल्ली-आगरा हाईवे पर शुक्रवार की रात पल्सर बाइक सवार हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में हत्या की वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने चलती कार के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी।

हैरत की बात यह है कि वारदात के वक्त बाइक सवार हमलावरों का पीछा पुलिस कर रही थी। हमलावरों ने पुलिस पर भी फायरिंग की। इसके बाद तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाकर फरार हो गए।

यह सनसनीखेज वारदात थाना छाता क्षेत्र में केडी मेडिकल कॉलेज के पास हुई है। सूमो गाड़ी दिल्ली की ओर जा रही थी। उसके पीछे बाइक सवार हमलावर आ रहे थे। क्षेत्राधिकारी (सीओ) छाता पुलिस टीम के साथ बदमाशों का पीछा कर रहे थे। केडी मेडिकल कॉलेज के पास बाइक सवार हमलावरों ने ओवरटेक करते हुए कार के चालक को गोली मार दी। इसके बाद पीछा कर रही पुलिस पर फायरिंग की और फरार हो गए।

हत्या में प्रयुक्त बंदूक गायब होने के 16 साल बाद थानेदार पर मुकदमा दर्ज

गोली लगने से घायल चालक ने किसी तरह कार को रोक दिया। पुलिस घायल कार चालक को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत कार चालक की पहचान नाजिल पुत्र हुकुमुद्दीन निवासी जमालगढ़, पुन्हाना (हरियाणा) के रूप में हुई है। उसके परिवार को सूचना दे दी गई है। कार चालक की हत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हाईवे पर पुलिस के सामने हुई इस सनसनीखेज वारदात से लोग दहशत में हैं। इलाके में चर्चा है कि बाइक सवार बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे। पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही थी।

उससे बचने व चकमा देने के लिए बदमाशों ने कार चालक को गोली मारी है। पुलिस घायल कार चालक की मदद के लिए रुक गई और इसी बीच बदमाश मौका पाकर भाग गए। बदमाश कौन थे, इसका पता नहीं चल सका है।

Tags: crime newscrime news in hindilatest UP newsmathura crime newsup crime newsup news in hindi
Previous Post

हत्या में प्रयुक्त बंदूक गायब होने के 16 साल बाद थानेदार पर मुकदमा दर्ज

Next Post

यमुना एक्सप्रसवे पर भीषण सड़क हादसा,  तेज रफ्तार इनोवा बस में घुसी, चार की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Next Post
Accident on Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रसवे पर भीषण सड़क हादसा,  तेज रफ्तार इनोवा बस में घुसी, चार की मौत

यह भी पढ़ें

CM योगी की पहल से लौटेगी ‘बिटिया’ की आंखों की रोशनी, पिता रमाशंकर ने जताया आभार

10/09/2021
Stock Market

शेयर मार्केट में आई जोरदार तेजी, SENSEX ने भी लगाई ऊंची छलांग

23/05/2025
Mayawati

भाजपा और कांग्रेस से दूर रहने Gen Z: मायावती

11/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version