• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक समेत दो की मौत

Writer D by Writer D
28/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बलरामपुर
0
Journalist Rakesh Singh

Journalist Rakesh Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलरामपुर में कोतवाली देहात क्षेत्र के कलवारी गांव में एक मकान में लगी भीषण आग में पत्रकार समेत दो की मौत हो गयी है। संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक युवक की जलकर मौत हो गई. वहीं पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफेर किया गया था। जहाँ इलाज के बाद उनकी भी मौत होने की सुचना मिल रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के कलवारी गांव के एक मकान में संदिग्ध पटरिस्थितियों में आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और दीवार टूट कर गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में पत्रकार राकेश सिंह 90 प्रतिशत से ज्यादा जल चुके हैं, जबकि मकान के क्षतिग्रस्त हिस्से में एक युवक का बुरी तरह जला हुआ शव बरामद हुआ है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह शव पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक के मित्र पिंटू साहू का है, जो घटना के समय राकेश सिंह के घर में ही मौजूद था। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश भोला राठौर गिरफ्तार, दारोगा घायल

बताया जा रहा है, शुक्रवार की रात लगभग 11:30 बजे पत्रकार राकेश सिंह के मकान में भीषण आग लग गयी. सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. तब तक एक युवक का शव जलकर राख हो चुका था। पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक जलने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल राकेश सिंह को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।

घटना के समय पत्रकार राकेश सिंह की पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ मायके गई हुई थीं। इस भीषण हादसे में कई रहस्यों से अभी पर्दा उठना बाकी है. पुलिस तहकीकात में जुटी है लेकिन कई ऐसे साक्ष्य हैं जो  गंभीर घटना की ओर इशारा करते हैं। मौके पर मौजूद सीओ सिटी राधा रमण सिंह ने बताया कि पुलिस तथ्यों के आधार पर छानबीन कर रही है. फॉरेंसिक टीम भी लगाई गई है और यह घटना कैसे हुई इसको लेकर छानबीन की जा रही है।

Tags: Balrampur newscrime newscrime news in hindijournalist rakesh singh nirbhik
Previous Post

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश भोला राठौर गिरफ्तार, दारोगा घायल

Next Post

देश में कोरोना के 41,322 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 93.51 लाख हुआ

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post

देश में कोरोना के 41,322 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 93.51 लाख हुआ

यह भी पढ़ें

lalu prasad yadav

लालू प्रसाद यादव को नहीं मिली जमानत, इस मामले में हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

19/02/2021
Maa Bamleshwari temple

मां बम्लेश्वरी मंदिर में TV पर चला अश्लील वीडियो, परिसर में मचा हड़कंप

17/02/2024
Norovirus

चीन में वायरस की वापसी! स्कूल बना हॉटस्पॉट, 100 से ज्यादा छात्र संक्रमित

17/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version