• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्या वेल्स में स्थित गांधी की प्रतिमा हटाई जाएगी? जानिए क्या है मामला।

Desk by Desk
28/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर
0
गांधी जी को पुष्पांजलि mahatma gandhi

गांधी जी को पुष्पांजलि

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लंदन। वेल्स में स्थित गांधी जी की प्रतिमा का नाम पुनर्विचार सूचि में आया है। वेल्स सरकार द्वारा ब्रिटेन के औपनिवेशिक तथा दासता के व्यापारिक इतिहास से संबंधित पुनर्विचार योग्य स्मारकों की एक सूची बनाए जाने से वेल्स में महात्मा गांधी की प्रतिमा के भविष्य पर सवाल उठ खड़ा हुआ है। वेल्स के कार्डिफ बे में गांधीजी की एक कांस्य की प्रतिमा है, जिसका अनावरण 2017 में उनकी 148वीं जयंती पर किया गया था। आडिट में उन्हें पर्सन आफ इंटरेस्ट की ‘ई’ श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है, जिसकी समीक्षा की जरूरत बताई गई है। उल्लेखनीय है कि इस सूची में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और राबर्ट क्लीव के भी नाम हैं। इस सप्ताह जारी ‘द स्लेव ट्रेड एंड द ब्रिटिश एम्पायर : एन आडिट आफ कमेमरेशन इन वेल्स’ नामक एक रिपोर्ट में एक सूची बनाई गई है, जिस पर द्वितीय चरण की समीक्षा प्रक्रिया चल रही है। वैसे सूची में गांधी को शामिल करने को मुख्य रूप से लीसेस्टर और मैनचेस्टर में इसी तरह की प्रतिमाओं के खिलाफ कुछ आनलाइन अभियानों के साथ जोड़ा गया है। हालांकि उन अभियानों के विरोध में भी बड़े पैमाने पर अभियान चला था।

जमीन विवाद के चलते किसान को जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

आडिट दस्तावेज के नोट में कहा गया है कि 1896 में गांधीजी के भाषण में यह टिप्पणी कि गोरे लोग ¨हदू और मुसलमान को अपमानित करते थे- इससे लगता है कि वह भारतीयों को अश्वेत अफ्रीकियों से बेहतर मानते थे। इतिहासकारों ने इस बारे में यह कहते हुए कई विचार रखे हैं कि दक्षिण अफ्रीका में शताब्दी के अंत तक समानता की उम्मीद करना असामयिक होगा या गांधी की पहचान अफ्रीकियों के खिलाफ बर्बरता से आंख मूंदकर की गई। फिर भी बाद में भारत में गांधी के नेतृत्व से अफ्रीका में नेल्सन मंडेला समेत अन्य नेता प्रभावित हुए। डेसमंड टूटू ने पीटरमैरिट्सबर्ग में 1993 में गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।

लीसेस्टर के मेयर पीटर सॉल्सबी का कहना है कि यह हमारे शहर के लिए गर्व की बात है कि दानदाताओं के उदार समर्थन से बापू के जीवन का जश्न मना सके, जो आधुनिक भारत के निर्माण में प्रेरक रहे तथा दुनियाभर में मिसाल बने। उन्होंने इस साल की शुरुआत में संकल्प लिया था कि वह बापू की प्रतिमा की रक्षा करेंगे।

Tags: Future of Mahatma Gandhi Statue in Walesinternational NewsMahatma Gandhi statue in WalesNEWSstatue of Mahatma Gandhi in WalesThe Slave Trade and the British Empireunited kingdomUnited Kingdom united-kingdom world hindi newsWorldमहात्मा गांधी की प्रतिमालंदन में स्मारकों की पुनर्विचार सूचीवेल्स में गांधी की प्रतिमा
Previous Post

जमीन विवाद के चलते किसान को जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

बच्चों के बैंक खातों में भेजे जाएंगे दो करोड़ 86 लाख रुपये

Desk

Desk

Related Posts

Vladimir Putin
Main Slider

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में आएंगे भारत: BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में होंगे शामिल

19/05/2026
Medical Store Strike
Business

देशभर में कल बंद रहेंगी दवाइयों की दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

19/05/2026
Brijesh SIngh-Dhananjay
Main Slider

धनंजय सिंह के गढ़ में बाहुबली बृजेश सिंह की दस्तक, बेटे सिद्धार्थ को लॉन्च करने की तैयारी

19/05/2026
Raja Bhaiya
Main Slider

‘जितने मुस्लिम हैं, पहले सब हिंदू थे’, राजा भैया के बयान पर मचा बवाल

19/05/2026
CM Yogi-CM Dhami-CM Mohan Yadav
Main Slider

बस्तर की धरती पर तीन कद्दावर नेता एक साथ! तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं

19/05/2026
Next Post
meritorious students of SC

बच्चों के बैंक खातों में भेजे जाएंगे दो करोड़ 86 लाख रुपये

यह भी पढ़ें

rohit sharma

IPL 2020 और बायो बबल पर रोहित शर्मा ने शेयर किया खास पोस्ट

13/11/2020
Recruitment in up

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने निकाली बंपर वैकेंसी, 9 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

08/06/2022
Sonu Sood gave a befitting reply on his rising finger, said ..

कोरोना की जंग में एक बार फिर मददगार बनकर सामने आए सोनू सूद

16/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version