• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोना 7425 रुपये प्रति 10 ग्राम तक हो चुका है सस्ता

Desk by Desk
29/11/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| कोरोना काल में तेजी का नया रिकॉर्ड बनाने वाले सोने की चमक नवंबर तक आते-आते फीकी पड़ गई। वहीं कोविड-19 के टीके की पॉजिटिव खबरों से चांदी की रंगत भी उड़ गई है। अगस्त में अपने सर्वोच्च शिखर से सोना 7425 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। शुक्रवार को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 48829 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

सात अगस्त की सुबह सोना 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। यह ऑल टाइम हाई रेट है। वहीं चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी और 27 नवंबर तक आते-आते यह 60069 रुपये प्रति किलो रह गई है। इस दौरान चांदी  15939 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है।

कोरोना काल में कर रही हैं शादी तो घर बैठे ट्राई करें ये 5 प्री ब्राइडल ब्यूटी टिप्स

अगर पिछले हफ्ते की बात करें तो सोने के रेट में भारी गिरावट आई है। वह भी तब, जब शादियों का सीजन चल रहा है। 20 नवंबर की तुलना में 27 नवंबर तक सोना 1578 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। वहीं इस दौरान चांदी 1958 रुपये प्रति किलो कमजोर हुई है। वहीं 16 से 20 नवंबर की बात करें तो सोने के रेट में 839 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 2074 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई।

कोरोना के टीके को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों से सोने के भाव वैश्विक स्तर पर गिर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके अलावा वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार और अमेरिका-चीन में तनाव कम होने की उम्मीद से भी शेयरों की और रुझान बढ़ा है। जबकि सोने को लेकर रुझान कम हुआ है। ऐसे में सोने में निकट भविष्य में बहुत तेज उछाल की उम्मीद नहीं है।

Tags: aaj sone ki keematcheap goldgoldGold IndiaGold MCXGold PriceGold price at 7 year lowGold Price HikeGold Price in Sarafa Bazargold price mcxGold price on mcxGold price todayGold price today in Indiagold rategold silver pricegold silver price in global marketSarafa Bazar Gold PricesilverSilver Price TodaySilver price"sone ka rateToday Gold Ratetoday Gold-Silver Rateआज का सोना-चांदी का रेटकब सस्ता होगा सोनागोल्डचांदीसिल्वरसोनासोने का दाम
Previous Post

आकाश चोपड़ा : कैसे मिलेगी दूसरे वनडे में टीम इंडिया को जीत

Next Post

आकाश चोपड़ा ने चुना भारत का वनडे में बैटिंग ऑर्डर

Desk

Desk

Related Posts

Anand Bardhan
Main Slider

मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा

05/05/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र: धामी

05/05/2026
Main Slider

BSF चौक के पास स्कूटी में संदिग्ध ब्लास्ट, इलाके में मचा हड़कंप

05/05/2026
Kedarnath Dham
उत्तराखंड

केदारनाथ में व्यवस्थाओं का हाई-लेवल निरीक्षण, अधिकारियों को सख्त निर्देश

05/05/2026
Swearing-in of new government in Bengal on May 9
Main Slider

बंगाल में शपथ की तारीख तय, मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार

05/05/2026
Next Post

आकाश चोपड़ा ने चुना भारत का वनडे में बैटिंग ऑर्डर

यह भी पढ़ें

61 एंड्रायड मोबाइल के साथ तीन चोर गिरफ्तार

14/12/2021
petrol

लगातार 16वें दिन नहीं बढ़े पेट्रोल के दाम, चेक कर लें अपने शहर के रेट

02/08/2021
amit shah

प्रदेश में अब बाहुबली नहीं बल्कि बजरंगबली नजर आते हैं : शाह

02/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version