• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश के नेतृत्व में सपा नहीं जीत सकी कोई चुनाव

Writer D by Writer D
10/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतगणना के रुझानों में भाजपा को जबरदस्त बढ़त मिल चुकी है। वहीं सत्ता में आने का सपा (SP) का सपना चकनाचूर होता दिख रहा है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जब से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सपा के अध्यक्ष बने तब से उनके खाते में हार ही आयी।

मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा को 224 सीटें हासिल हुईं थीं। मुलायम सिंह ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना दिया। मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश न तो सरकार ठीक से चला पाये और न ही संगठन। सबसे पहले अखिलेश ने अपने चाचा शिवपाल को ही ठिकाने लगाने का काम किया। वहीं अखिलेश की कार्यशैली से नाराज सपा के कई बड़े नेता भी सपा छोड़कर चले गये।

अखिलेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद वर्ष 2014 में हुए लोकसभा के चुनाव में सपा की करारी हार हुई। मुलायम सिंह ने जहां प्रदेश में पार्टी के 23 सांसद जितवाये थे वहीं अखिलेश के समय वर्ष 2014 में सपा के मात्र पांच प्रत्याशी ही लोकसभा चुनाव जीत सके थे। इसके बाद 2017 का विधानसभा चुनाव हुआ। वर्ष 2012 में 224 सीटें जीतने वाली सपा सत्ता में रहने के बावजूद 2017 में महज 47 सीटें ही जीत सकी।

अखिलेश यादव पहुंचे सपा कार्यालय, कहा- वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का

यह सपा के लिए करारी हार थी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी सपा सिर्फ पांच सीटें ही जीत सकी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में भी सपा की जबरदस्त हार हुई। अब 2022 के विधानसभा चुनाव में भी सपा की जबर्दस्त हार होती दिख रही है। इस बार विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश अपने चाचा शिवपाल को मनाने में सफल रहे, लेकिन उसका खास असर मतदाताओं पर नहीं पड़ा।

मतदाताओं का आभार, हम सरकार बना रहे हैं : अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष की भाषा शैली एवं कार्यकर्ताओं के प्रति अड़ियल रवैया उनकी हार का कारण बना। अपनी सभाओं में अखिलेश यादव लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते थे। वहीं पार्टी के नेताओं के प्रति भी उनका रवैया ठीक नहीं रहा। अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकताओं के अलावा अखिलेश प्रेसवार्ताओं में पत्रकारों का भी सार्वजनिक अपमान करने से नहीं चूकते थे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि अखिलेश यादव एक असफल मुख्यमंत्री, असफल अध्यक्ष और असफल पुत्र साबित हुए हैं।

Tags: Election 2022election resultelections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया मैच में अफरीदी ने पिच को लेकर जताई नाराजगी

Next Post

न्यूजीलैंड से हार के बाद मिताली जताई नाराजगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Next Post
Indian team

न्यूजीलैंड से हार के बाद मिताली जताई नाराजगी

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

360 डिग्री व्यू में मोबाइल पर दिखेगा महाकुंभ मेले का नजारा, गूगल मैप के इस फीचर से मिलेगी सुविधा

28/11/2024
samosa chaat

चटपटा खाने के है शौकीन, तो मिनटों में तैयार करें ये चाट

18/12/2025
Actor Tovino Thomas shared a tremendous family photo on social media

एक्टर टोविनो थॉमस ने सोशल मीडिया पर शेयर की जबरदस्त फैमिली फोटो

07/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version