• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माइकल होल्डिंग ने कहा- भारत को धोनी के ‘कौशल और रवैये’ की कमी खल रही है

Desk by Desk
29/11/2020
in ख़ास खबर, खेल
0
ms dhoni holding

माइकल होल्डिंग धोनी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग का मानना है कि सितारों से सजे बल्लेबाजी क्रम के बावजूद भारतीय टीम को महेंद्र सिंह धोनी के ‘कौशल और रवैये’ की कमी खल रही है जो बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए काफी काम आते थे। ऑस्ट्रेलिया ने पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भारत को 66 रन से हराया।

होल्डिंग ने यूट्यूब चैट शो ‘होल्डिंग नथिंग बैक’ में कहा, ”भारत के लिए लक्ष्य का पीछा करना कठिन था। भारत को महेंद्र सिंह धोनी की कमी खली।” उन्होंने कहा, ”धोनी आम तौर पर बल्लेबाजी क्रम में निचले हाफ में उतरते हैं और लक्ष्य का पीछा करते हुए नियंत्रण बना लेते हैं। उनके टीम में रहते भारत ने अतीत में लक्ष्य का बखूबी पीछा किया है।”

सिडनी थंडर ने दूसरी बार जीता महिला बिग बैश का खिताब

उन्होंने कहा, ”भारत के पास काफी प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं जो स्ट्रोक्स खेलने में माहिर है। हार्दिक ने शानदार पारी खेली, लेकिन फिर भी भारत को धोनी जैसे खिलाड़ी की जरूरत थी। सिर्फ कौशल ही नहीं बल्कि रवैये के मामले में भी।” होल्डिंग ने कहा कि भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी के रहते आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहती थी।

उन्होंने कहा, ”वे टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण से नहीं डरते थे क्योंकि उन्हें पता था कि एम एस धोनी क्या कर सकता है और उनके बल्लेबाज कितने सक्षम हैं।” उन्होंने कहा, ”लक्ष्य का पीछा करते समय धोनी कभी घबराते नहीं थे। उन्हें अपनी क्षमता का पता था और वे विचलित नहीं होते थे। जो भी साथ में बल्लेबाजी करता था, वह उससे बात करते रहते और उसकी मदद करते थे। भारत का बल्लेबाजी क्रम शानदार है, लेकिन लक्ष्य का पीछा करने में धोनी की बात ही अलग थी।”

होल्डिंग ने भारत के लचर क्षेत्ररक्षण की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, ”एससीजी बड़ा मैदान है, लेकिन भारतीयों की फील्डिंग बेहद औसत रही। गेंद क्षेत्ररक्षकों के सिर के ऊपर से निकल गई, लेकिन छक्का नहीं हुआ। सीमारेखा से इतना दूर नहीं रहना चाहिए था।”

Tags: India Australia ODIIndia Australia ODI matchIndia Australia ODI SeriesIndia Australia Sydney ODImahendra singh dhoniMichael Holdingभारत ऑस्ट्रेलिया वनडेभारत ऑस्ट्रेलिया वनडे मैचभारत ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज शेड्यूलभारत ऑस्ट्रेलिया सिडनी वनडेमहेंद्र सिंह धोनीमाइकल होल्डिंग
Previous Post

सिडनी थंडर ने दूसरी बार जीता महिला बिग बैश का खिताब

Next Post

पीएम मोदी देवदीपावली पर वाराणसी जाएंगे, अपने संसदीय क्षेत्र को देंगे सौगात

Desk

Desk

Related Posts

Pak fans' anger erupted on Babar Azam
खेल

इन्हें खेलना ही बंद कर देना चाहिए… करारी हार के बाद पाक फैंस का फूटा गुस्सा

16/02/2026
Salman Ali Agha
Main Slider

PAK कप्तान ने बॉलर्स पर फोड़ा हार का ठीकरा, कही ये बात

16/02/2026
Shikhar Dhawan
Main Slider

शिखर धवन बने दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर

10/02/2026
money
Main Slider

रविवार के दिन इन उपायों को कर धन-धान्य से भरें अपना घर

08/02/2026
Idli
Main Slider

रविवार को उठाए रवा इडली के नाश्ते का लुत्फ़, देखें रेसिपी

08/02/2026
Next Post
Dev Diwali

पीएम मोदी देवदीपावली पर वाराणसी जाएंगे, अपने संसदीय क्षेत्र को देंगे सौगात

यह भी पढ़ें

UP will be made insect free with the automatic machines used in Maha Kumbh

महाकुम्भ में इस्तेमाल ऑटोमैटिक मशीनों से पूरे यूपी को बनाएंगे इंसेक्ट फ्री, पहली बार होगा प्रयोग

03/03/2025
Devendra Fadnavis

फडणवीस पर मलिक पर बड़ा हमला, बोले- मुंबई बम कांड के दोषियों से लिंक

09/11/2021
madrasa

यूपी के सीनियर सेकेंड्री की कक्षाएं 19 अक्टूबर से होगी शुरू

16/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version