• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुनिया के 70 फीसद बच्चों को दी जाती है सीरम इंस्टीट्यूट में बनी कोई न कोई वैक्सीन

Desk by Desk
29/11/2020
in Main Slider, स्वास्थ्य
0
अदार पूनावाला adar punawala

अदार पूनावाला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में वैक्सीन का सबसे ज्यादा उत्पादन भारत का सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में होता है। इस संस्थान को इतना बड़ा ब्रांड और इसका नाम पूरी दुनिया में मशहूर कराने के पीछे जिस शख्स की सोच और लगन ने काम किया है, वो हैं इसके सीईओ अदार पूनावाला। कोरोना महामारी के दौरान सम्पूर्ण विश्व भारत की तरफ देख रहा है, तो इसकी वजह यह है कि वैक्सीन उत्पादन की सबसे ज्यादा क्षमता हमारे पास ही है। आइए, जानते है कि कौन है अदार पूनावाला।

कोरोना के खिलाफ जंग में पूरी दुनिया को शिद्दत से इंतजार है वैक्सीन का। ऐसे में एक बार फिर विश्व की निगाहें भारत पर आ टिकी हैं। इसकी वजह यह है कि वैक्सीन चाहे कोई भी आ जाए, लेकिन जितनी उत्पादन क्षमता भारत के पास है उतनी विश्व में किसी देश के पास नहीं है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका है पुणो स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की। यह विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादन केंद्र है। आज हम इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला के अब तक के सफर पर एक नजर डालने जा रहे हैं, जिनसे भारत समेत पूरी दुनिया को बड़ी उम्मीदें हैं।

राज्यसभा उपचुनाव : राजद खेल सकती ये बड़ा दांव, एनडीए प्रत्याशी को नहीं मिलेगा वॉकओवर

सीरम इंस्टीट्यूट की स्थापना 1966 में भले ही डॉ. साइरस पूनावाला ने की, लेकिन इसे वास्तव में विस्तार उनके पुत्र अदार ने दिया। आज इस सीरम इंस्टीट्यूट के उत्पादों का निर्यात 165 से भी ज्यादा देशों में होता है। दुनिया के 70 फीसद बच्चों को सीरम में तैयार हुई कोई न कोई वैक्सीन दी जाती है। इसमें सबसे अहम योगदान अदार का ही रहा, जिन्होंने कंपनी से जुड़ने के बाद ही निर्यात बढ़ाने पर फोकस किया।

14 जनवरी, 1981 को महाराष्ट्र के पुणो में एक पारसी परिवार में जन्मे अदार अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। पुणो के बिशप स्कूल से शुरुआती शिक्षा हासिल करने के बाद अदार ने आगे की पढ़ाई के लिए ब्रिटेन के सेंट एडमंड्स स्कूल, कैंटरबरी में दाखिला लिया। ग्रेजुएशन ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिंस्टर से की। अदार ने शुरू में ही तय कर लिया था कि वह अपने पिता के साथ उनके काम में जुड़ेंगे और स्नातक करने के बाद 2001 में वह सीरम इंस्टीट्यूट के साथ जुड़ गए।

कोरोना संक्रमण ने रोका मुगलकालीन त्रिपोलिया गेट के संरक्षण का काम

उन्होंने शुरुआत से ही इस बात पर फोकस किया कि उनके यहां तैयार उत्पादों का निर्यात अधिक से अधिक देशों तक किया जाए। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से नए उत्पादों के लिए लाइसेंस लेने शुरू किए और अपने उत्पादों को यूनीसेफ (यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रेंस फंड) और पीएएचओ (पैन अमेरिकन हेल्थ आर्गेनाइजेशन) जैसी संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों तक पहुंचाने की शुरुआत की।

Tags: 70 percent childrens worldwide used Serum vaccineAdar Poonawala Serum Institute CEOCirus Poonawala founded serum institutecovid-19 vaccine developed by IndiaHPJagranSpecialnationalNational News national news hindi newsNEWSserum institute developed covid-19 vaccineSerum institute of india
Previous Post

टाटा मैजिक में अचानक लगी आग से जलकर दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Next Post

देश का विदेशी मुद्रा भंडार ढाई अरब से बढ़कर पहुंचा 575 अरब डॉलर के पार

Desk

Desk

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
Foreign Exchange Reserve

देश का विदेशी मुद्रा भंडार ढाई अरब से बढ़कर पहुंचा 575 अरब डॉलर के पार

यह भी पढ़ें

DGP Hitesh Chandra Awasthi

CBI के नए बॉस की रेस में है UP के DGP हितेश चंद्र अवस्थी, फाइनल तीन में शामिल

25/05/2021
Triple Talaq

बेटा न होने पर पति ने दिया तीन तलाक, गुजारा भत्ता देने से भी किया इंकार

19/01/2021
petrol-diesel

पश्चिम एशिया संकट के बीच मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती

27/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version