• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भोले भाले किसानों को विरोधी दल गुमराह करने में जुटे है : मौर्य

Writer D by Writer D
30/11/2020
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Swami Prasad Maurya

Swami Prasad Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के श्रम पंजीयन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि किसान आंदोलन की आड़ में विपक्षी दल राजनीतिक रोटियां सेंक रहे है।

श्री मौर्य यहां एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने के बाद देर शाम यहां सिंचाई विभाग के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे । उन्होंने दिल्ली एवं देश में किसान आंदोलन को विपक्ष की साजिश बताते हुए कहा कि किसानों को राजनीतिक दल गुमराह करने में लगे हुए है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से ही किसानों का भला सोचते रहे हैं और इसीलिए श्री मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार निरंतर किसानो के पक्ष में काम कर रही है, लेकिन भोले वाले किसानों को विरोधी दल गुमराह करने में जुटे है।

उन्होंने कहा कि इन सबके बावजूद केन्द्र सरकार ने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत किसानों से बात करने के लिए समय का निर्धारण कर दिया है खुद देश के गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से यह बात भी किसानों के समक्ष रख दी गई है। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिये विरोधी दल किसानों को बरगलाकर आंदोलन करवा रहे है ।

पुलिस कमिश्नर ने पत्रकार राकेश के परिजनों को दिया 5 लाख का चेक, पत्नी को नौकरी का आश्वासन

श्री मौर्य ने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी सरकार में पूरे प्रदेश भर में गरीब और मजलूम किस्म के लोगों कि न/न केवल जमीनों पर कब्जा किया जा रहा था बल्कि उनकी बहू बेटियों के अस्मत भी लूटी जा रही थी और सरकार और सरकार के नुमाइंदे कोई सुनवाई भी नहीं होने दे रहे थे । इसी कारण बहुत बड़ी संख्या में लोग दरबदर हो गए थे। सपा सरकार में जमीनों पर कब्जे और गुंडई और महिलाओं पर अत्याचार चरम पर था जब कि योगीराज में ऐसा कदापि नहीं है किसी गुंडे ने सिर उठाने की अगर कोशिश की तो उसके सिर को न/न केवल कुचल दिया गया बल्कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी और बड़ी कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई गई ऐसे सैकड़ों किससे है जो प्रदेश में रामराज आने का संकेत दे रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में होने वाले शिक्षक और स्नातक चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।

स्वामी प्रसाद मौर्य अपने विभाग से जुड़ी हुई जानकारियों को साझा करते हुए बताया कि अखिलेश सरकार में पूरे प्रदेश भर में केवल सवा लाख लोगों को ही नौकरियां प्रदान की गई थी जबकि अभी तक योगीराज में करीब सवा तीन लाख लोगों को नियोजित किया जा चुका है। यह ऐसा संदेश है जो हर किसी को भी खुशी प्रदान करता है।

श्रम मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में हुए उपचुनाव के नतीजों ने यह बात पूरी तरीके से साबित कर दी है कि लोग भाजपा के पक्ष में खड़े हुए हैं इसी कारण मात्र एक सीट सपा के खाते में गयी है जब कि आम चुनाव होंगे तो सपा को पता चल जाएगा कि भाजपा का जनाधार और जनमत कैसा है।

Tags: amit shahburari borderfarmer protestfarmer protest in delhilatest UP newsNational newssindhu bordeSwami Prasad Mauryaup news
Previous Post

CM योगी दो दिसंबर को बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं से करेंगे मुलाकात : राहुल मित्रा

Next Post

CM योगी ने यूपी के 56 जिलों को दी 851 करोड़ की सड़क परियोजना की सौगात

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
मेरा कोविड सेंटर My Covid Center

CM योगी ने यूपी के 56 जिलों को दी 851 करोड़ की सड़क परियोजना की सौगात

यह भी पढ़ें

Dhanteras

Dhanteras पर मिलेगा कुबेर का आशीर्वाद, घर में होगा स्थिर लक्ष्मी का निवास

26/10/2024
Scarf

सर्दियों में अपने सिंपल लुक को बनाए स्कार्फ से स्टाइलिश

16/01/2024
Textile Park

देश को दुनिया का टेक्सटाइल हब बनाने में यूपी की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

24/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version