• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महोबा हत्याकांड: पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार पर 25 हजार का इनाम घोषित

Writer D by Writer D
29/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, महोबा
0
Mahoba case

पूर्व एसपी मणिलाला पर इनाम घोषित

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार पर महोबा के वर्तमान एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

पाटीदार पर खनन व्यवसायी इंद्रमणि त्रिपाठी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। मणिलाल पाटीदार बीते ढाई महीने से फरार हैं। उन्हें त्रिपाठी की मौत के बाद निलम्बित कर दिया गया था। मणिलाल के खिलाफ पहले हत्या का मुकदमा कायम किया गया था लेकिन जब एसआईटी की जांच में आत्म हत्या की पुष्टि हो गयी तो उसे आत्म हत्या के लिए उकसाने की धारा 306 में परिवर्तित कर दिया गया। त्रिपाठी ने मौत से पहले पाटीदार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे।

किसान आंदोलन पर जेपी नड्डा के आवास पर बैठक, अमित शाह सहित राजनाथ भी शामिल

पुलिस अब तक चोर, बदमाश, डाकू और गैगस्टर को पकड़वाने पर ही इनाम घोषित करती है, लेकिन इस बार पुलिस महकमे ने अपने एक युवा आइपीएस अधिकारी को पकड़वाने पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। महोबा के कबरई के व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में भगोड़ा घोषित महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार पर यह इनाम रखा गया है। इस मामले में उनके सहयोगी सिपाही अरुण यादव पर भी 25 हजार का इनाम है। इस मामले के आरोपितों में तत्कालीन एसओ देवेंद्र और दो अन्य को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

मणिलाल पाटीदार व्यापारी इंद्रकांत की मौत के मामले में 15 नवंबर से फरार हैं। पुलिस की कई टीमें और एसटीएफ उनकी खोज में लगी हुई हैैं लेकिन अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका। पाटीदार के खिलाफ भ्रष्टाचार की भी कई शिकायतें हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। रविवार को एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व एसपी मणिलाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है। अब 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। आरोपित सिपाही अरुण यादव पर भी इनाम रखा गया है। प्रदेश का यह पहला मामला है जिसमें किसी आइपीएस पर 25 हजार का इनाम रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि क्रशर कारोबारी की मौत के मामले में गिरफ्तार हुए बर्खास्त एसओ देवेंद्र शुक्ला को तीन दिन पहले लखनऊ भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था। आरोपित दो अन्य सुरेश सोनी व ब्रह्मदत्त द्विवेदी को गिरफ्तार कर लखनऊ जेल भेजा जा चुका है। दिवंगत इंद्रकांत के बड़े भाई व वादी रविकांत का कहना है कि इस कार्रवाई से संतुष्टि मिली है, लेकिन आरोपित की गिरफ्तारी जल्द होनी चाहिए।

Tags: crime news in hindiMahoba businessman Indrakant Tripathi massacreMahoba massacreMahoba murder casesi arrestedSO sackedएसओ बर्खास्तएसपी मणिलाल पर इनाम घोषितएसपी मणिलाल पाटीदार के खिलाफ वारंटमहोबा व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी हत्याकांडमहोबा हत्याकांड
Previous Post

किसान आंदोलन पर जेपी नड्डा के आवास पर बैठक, अमित शाह सहित राजनाथ भी शामिल

Next Post

डेटा सेंटर पार्क भविष्य के विकास की आधार शिला : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे मखाने, ऐसे करें स्टोर

15/09/2026
Main Slider

गणेश चतुर्थी: बप्पा को चढ़ाएं इंस्टेंट लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

15/09/2026
Main Slider

इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

15/09/2026
Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

14/09/2026
Next Post
सीएम योगी CM Yogi

डेटा सेंटर पार्क भविष्य के विकास की आधार शिला : योगी

यह भी पढ़ें

AK Sharma

अवैध रूप से बिजली का उपभोग करने वाले करवाई से बचने के लिए वैध कनेक्शन ले लें: एके शर्मा

02/02/2023

VIDEO : फोन पर बात करते-करते कुछ इस अंदाज में शख्स ने चुराया Sanitizer, फिर किया ये काम…

14/08/2020
hemp recovered

पांच लाख की लूट का खुलासा, मुठभेड़ में पांच लुटेरे गिरतार

17/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version