• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड की रिद्धिमा पांच वर्ष की आयु से दे रही हैं पर्यावरण संरक्षण की सीख

Desk by Desk
30/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, उत्तराखंड, शिक्षा
0
riddhima

riddhima

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड। पर्यावरण संरक्षण को लेकर आवाज बुलंद करने वाली हरिद्वार की हरिपुर कलां निवासी 13 वर्षीय रिद्धिमा पांडे का नाम बीबीसी की ओर से जारी दुनिया की सौ प्रेरक एवं प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। और तो और ‘वूमेन ऑफ-2020’ की लिस्ट में भारत से जिन तीन महिलाओं को स्थान मिला है, उनमें रिद्धिमा सबसे कम उम्र की है। पर्यावरण प्रेमी रिद्धिमा का कहना है कि पर्यावरण को बचाना है तो इसके लिए आमजन से पहले सरकारों को जागरूक होना होगा। जब तक शासन-प्रशासन पर्यावरण को विभिन्न माध्यमों से प्रदूषित करने वालों के खिलाफ सख्त रुख नहीं अपनाएंगे, तब तक इस पर रोक लगा पाना संभव नहीं।

तमिलनाडु में 31 दिसंबर तक बढ़ा लॉकडाउन, 7 से खुलेंगा मरीना बीच

उत्तरी हरिद्वार स्थित बीएम डीएवी पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्र रिद्धिमा वर्ष 2013 में आई केदारनाथ आपदा के दृश्यों को देख पर्यावरण की प्रहरी बनीं। तब रिद्धिमा की उम्र महज पांच साल थी। उस दौरान मीडिया में आ रही केदारघाटी की खौफनाक तस्वीरों ने इस छोटी-सी बच्ची के मन में पर्यावरण संरक्षण को लेकर ऐसी अलख जगाई कि वह दुनियाभर में पहचानी जाने लगी।

पर्यावरण कार्यकर्ता रिद्धिमा ने महज नौ साल की उम्र में जलवायु परिवर्तन को लेकर कारगर कदम न उठाने पर केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) में वाद दायर किया था। उनके इस कदम को न केवल देश, बल्कि दुनियाभर में सराहा गया। यहीं से उसे प्रसिद्धि मिलनी शुरू हुई। इतना ही नहीं, महज 11 साल की उम्र में रिद्धिमा को ऐसी पहली लड़की बनने का गौरव हासिल हुआ, जिसने संयुक्त राष्ट्र संघ में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जोरदार भाषण दिया था।

पेट्रोलियम स्टोरेज प्रोजेक्ट पर रोक लगना बड़ी उपलब्धि:

रिद्धिमा ने केरल में पेट्रोलियम स्टोरेज प्रोजेक्ट का विरोध किया था, जिस पर बाद में सरकार ने रोक लगा दी थी। रिद्धिमा इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहती है कि इस प्रोजेक्ट को लगाने से ईको सेंसिटिव जोन के खतरे में पडने के साथ ही वहां रहने वालों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। कारण, प्रोजेक्ट से गैस रिसाव का खतरा बराबर बना रहता। इस प्रोजेक्ट का लंबे समय से स्थानीय निवासी विरोध कर रहे थे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इसलिए वह केरल जाकर कई बार विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुईं। साथ ही केंद्र सरकार के समक्ष भी यह मांग उठाई गई। इसके बाद इस प्रोजेक्ट पर सरकार ने रोक लगा दी।

कोरोना संक्रमण केे इलाज का खर्च बेकाबू, सरकार बेबस, मरीज लाचार

निजी हित के लिए पर्यावरण को तबाह कर रही सरकारें :

रिद्धिमा कहती हैं कि सरकारें निजी हित के लिए आज पर्यावरण को तबाह करने पर तुली हैं। इसका ताजा उदाहरण उत्तराखंड में देखने को मिलता है। यहां सरकार ने एलिफैंट रिजर्व को ही खत्म करने का निर्णय लिया है। दरअसल, यह एलिफैंट रिजर्व कुछ व्यक्तियों की योजनाओं में बाधक साबित हो रहा है। यदि एलिफैंट रिजर्व समाप्त होता है तो इन इलाकों में मानवीय हस्तक्षेप बढ़ जाएगा। जंगल काटे जाएंगे और वन्य जीवों की जान संकट में पड़ जाएगी।

कहती हैं कि सरकार पर्यावरण को संरक्षित करने की जगह वित्तीय लाभ को प्राथमिकता दे रही है। विकास के नाम पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाकर विनाश को निमंत्रण दिया जा रहा है। इसका खामियाजा आने वाले समय में जनता को ही भुगतना पड़ेगा। छोटी उम्र में रिद्धिमा बड़ों के साथ बच्चों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की मुहिम में जुटी हैं।

जितना ध्यान सामाजिक विषयों पर उतनी ही पकड़ पढ़ाई पर

विश्व के 100 प्रभावशाली महिलाओं में रिद्धिमा के शामिल होने से धर्म नगरी के निवासी खुश हैं। अब हर कोई शहर के बच्चों को रिद्धिमा की तरह आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है ताकि वह अपना ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर सके। बीएम डीएवी की प्राचार्य लीना भाटिया का कहना है कि रिद्धिमा स्कूल में पढ़ने वाले अन्य बच्चों के लिए एक प्रेरणास्नेत है। सामाजिक विषयों पर रिद्धिमा की जितनी पकड़ है उतना ही ध्यान उसका पढ़ाई पर भी है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर रिद्धिमा की लगन सभी के लिए प्रेरणादायी है और उसकी उपलब्धि से पूरा स्कूल गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Tags: Environmental Protectionharidwar newsHPJagranSpecialManish Kumar newsnationalNational newsNational News national news hindi newsNEWSPassion newsRiddhima of UttarakhandRidhima Pandeyup newsUttarakhand NewsWaking up from the age of just five years of environmental protectionएनवायरमेंट कंजर्वेशन ट्रस्टरिद्धिमा पांडे
Previous Post

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी, घाटों पर मेले सा नजारा

Next Post

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के वकील की मौत, विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ लड़ा था केस

Desk

Desk

Related Posts

Chardham Yatra
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा फिर हुई शुरू, यात्रियों से प्रशासन ने की ये अपील

21/07/2026
CM Dhami
Main Slider

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM ने 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

21/07/2026
GATE 2027
Main Slider

GATE 2027 का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की तारीख

21/07/2026
Abhijeet Deepke
Main Slider

‘बातचीत के लिए बुलाया, फिर नजरबंद कर दिया’— CJP का सरकार पर बड़ा आरोप

21/07/2026
PM Modi
Main Slider

पेपर लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, पीएम मोदी ने छात्रों को दिया बड़ा भरोसा

21/07/2026
Next Post
Unnao Rape

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के वकील की मौत, विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ लड़ा था केस

यह भी पढ़ें

avalanche

उत्तरकाशी: हिमस्खलन में लापता 27 पर्वतारोहियों की मौत

08/10/2022
Delhi Rain

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
shot

पत्नी के मायके जाने की जिद पर पति ने मारी गोली

29/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version