• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘निवार’ के बाद चक्रवाती ‘बुरेवी’ का खतरा, 4 दिसंबर को कन्याकुमारी से टकराएगा

Writer D by Writer D
02/12/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
Cyclone buravi

Cyclone buravi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

‘निवार’ के बाद मौसम विभाग ने एक और चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’ की जानकारी दी है। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में उच्च दबाव के कारण मंगलवार देर रात चक्रवाती तूफान के रूप में बदलने की संभावना है।

इसके दो दिसंबर की शाम या रात को त्रिंकोमाली के निकट श्रीलंका के तट से गुजरने का पूर्वानुमान है। इस दौरान 75 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 12 घंटे के दौरान बुरेवी के और तेज होने की संभावना है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की आशंका है। बहुत संभावना है कि इसके बाद वो लगभग पश्चिम की ओर बढ़े और 3 दिसंबर की सुबह मन्नार की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में दस्तक दे।

अवैध सबंध के चलते महिला की सरेराह गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी फरार

इसके बाद यह लगभग पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और दक्षिण तमिलनाडु तट को पार करेगा। 4 दिसंबर की सुबह के आसपास कन्याकुमारी और पंबन के बीच बुरेवी दस्तक दे सकता है। उत्तर तमिलनाडु, पुदुचेरी, माहे और उत्तर केरल में 2 और 3 दिसंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. वहीं, मौसम विभाग ने 4 दिसंबर को भारी बारिश की आशंका जताई है।

वहीं, मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 1 से 3 दिसंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, बंगाल के दक्षिण-पश्चिम खाड़ी और पूर्वी श्रीलंका तट पर समुद्र के किनारे न उतरें।

तमन्ना भाटिया इतनी छोटी ड्रेस में हुई थीं स्पॉट, बिखेरा अपना जलवा

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से केरल में 2-3 दिसंबर को भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने केरल के 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने लोगों से सावधानी बरतने का अनुरोध किया है।

जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है उसमें तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा और अलप्पुझा शामिल हैं। जबकि कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि हाल ही में चक्रवाती तूफान निवार तमिलनाडु-पुडुचेरी के तट से टकराया था। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान निवार के समुद्र तट से टकराने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी था। जिस वक्त तूफान ने समुद्र तट को पार किया उस दौरान हवा की रफ्तार अत्याधिक तेज थी।

Tags: cyclone buravicyclone buravi newscyclone buravi updateskanyakumariNational newsred alert in keralweather forecast
Previous Post

भारती सिंह ने पति हर्ष के साथ फोटो शेयर कर लिखी यह बात

Next Post

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने अपने भाई का शेयर किया ये पुराना ट्वीट

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

45 घंटे बाद खत्म हुई बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, CM सैनी-विज के साथ बैठक में बनी सहमति

24/10/2026
Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
नई दिल्ली

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

24/10/2026
Next Post
Sushant Singh Rajput सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने अपने भाई का शेयर किया ये पुराना ट्वीट

यह भी पढ़ें

vaccine

बच्चों पर कोवैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल शुरू, 12 वालंटियर को दी गई पहली डोज

10/06/2021
murder

चॉकलेट चोरी के आरोप में 13 वर्षीय बच्चे की पीट-पीट कर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

05/10/2020
Pitru Paksha

पंचबलि से पितरों को करें प्रसन्न, जानें इसकी विधि

19/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version