• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काल भैरव जयंती के दिन करें ये 5 उपाय

Desk by Desk
03/12/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
kal bhairav kashi

kal bhairav kashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। काल भैरव जयंती 7 दिसंबर को मनाई जाएगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल मार्गशीर्ष माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को काल भैरव देव जी की जयंती मनायी जाती है। इस दिन को कालाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार भगवान काल भैरव का जन्म मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर हुआ था। काल भैरव जयंती के दिन भगवान काल भैरव जी की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। इस दिन उनकी कृपा पाने के लिए विशेष विशेष उपाय करने चाहिए।

काल भैरव जयंती के दिन भगवान शिव की पूजा करने से भी भगवान भैरव का आशीर्वाद मिलता है, क्योंकि भगवान भैरव की उत्पत्ति भगवान शिव के अंश के रूप में हुई थी। कालाष्टमी के दिन 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ‘ॐ नम: शिवाय’ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस विधि से पूजन करने पर भगवान भैरव प्रसन्न होंगे और आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

काल भैरव जी को प्रसन्न करने के लिए, उनकी कृपा पाने के लिए कालाष्टमी के दिन से भगावान भैरव की प्रतिमा के आगे सरसो के तेल का दीपक जलाएं और श्रीकालभैरवाष्टकम् का पाठ करें। मनोकामना पूर्ण होने तक प्रतिदिन इस उपाय को भक्ति भाव के साथ करें।

काल भैरव जयंती के दिन से लेकर 40 दिनों तक लगातार काल भैरव का दर्शन करें। इस उपाय को करने से भगवान भैरव प्रसन्न होंगे और आपकी मनोकामना को पूर्ण करेंगे। भैरव की पूजा के इस नियम को चालीसा कहते हैं जो चन्द्रमास के 28 दिनों और 12 राशियां को जोड़कर बनता है।

काल भैरव जयंती के दिन भगवान भैरव को प्रसन्न करने के लिए काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। यदि काला कुत्ता उपलब्ध न हो तो किसी भी कुत्ते को खिलाकर यह उपाय कर सकते हैं। इस उपाय को करने से न सिर्फ भगवान भैरव बल्कि शनिदेव की भी कृपा बरसेगी।

Tags: kaal bhairav ashtami 2020Kaal Bhairav Jayanti 2020kaal bhairav jayanti 2020 datekal bhairav kashiकाल भैरवकाल भैरव जयंती 2020काल भैरव जयंती कब हैबाबा काल भैरव जयंती
Previous Post

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिस्कर्ड का 94 वर्ष की उम्र में निधन

Next Post

नाबालिग छात्रा से दुराचार के आरोपी शिक्षक को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Desk

Desk

Related Posts

Bathroom
फैशन/शैली

मिनटों में चमक जाएगा आपका गंदा बाथरूम, फॉलो करें ये टिप्स

22/07/2026
Manicure
फैशन/शैली

आपके हाथों को खराब करती हैं ये गलतियां

22/07/2026
Bedroom
फैशन/शैली

सपनों का महल बनेगा आपका बेडरूम, सजाएं इस तरह

22/07/2026
Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
Foot Mask
फैशन/शैली

ये मास्क बनाएंगे पैरों को कोमल और सुंदर

22/07/2026
Next Post
rape penailty

नाबालिग छात्रा से दुराचार के आरोपी शिक्षक को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

यह भी पढ़ें

तेज रफ्तार बस ने 10 साल के मासूम को रौंदा, मौके पर मौत

03/10/2021
AK Sharma

एके शर्मा ने गांव में रंग और गुलाल के साथ खेली होली, परिवार के साथ होलिका दहन में हुए थे शामिल

26/03/2024
japani dish sushi

जान लें सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है यह जापानी डिश

14/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version