• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्या किसान आंदोलन हो चुका है हाईजैक?, जांच एजेंसीयां करेंगी खुलासा।

Desk by Desk
02/12/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
किसान आंदोलन Farmer movement

किसान आंदोलन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। किसान आंदोलन को दिशा दिखा रहे अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधियों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच हुई तीसरी बैठक भी बिना किसी नतीजे के खत्म हुई। सरकार के कई शीर्ष नेताओं ने पहले ही इस बैठक के बेनतीजा रहने की आशंका जताई थी। योगेंद्र यादव के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी सहित दो केंद्रीय मंत्रियों ने एक दिन पहले जो कुछ कहा था, बैठक का परिणाम तो तभी पता चल गया था। सूत्रों के मुताबिक किसान आंदोलन को लेकर बहुत जल्द एक बड़ा खुलासा हो सकता है। आंदोलन पर बहुत करीब से नजर रख रहीं केंद्रीय एजेंसियों की मदद से सरकार यह साबित करने के प्रयासों में जुटी है कि ये आंदोलन हाईजैक हुआ है। फोन टेपिंग के जाल में प्रमुख किसान नेता, विपक्षी दल, एक राज्य के बड़े नौकरशाह और कई दूसरे संगठनों के प्रतिनिधि फंस सकते हैं।

रूस ने बाल्टिक सागर में तैनात किया टर्मिनेटर टैंक, बढ़ा अमेरिका और चीन में तनाव

किसानों के विरोध-प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने मंगलवार को कहा था, प्रदर्शन करने वालों में कई किसान नहीं दिखते हैं। उन्होंने इस प्रदर्शन के पीछे विपक्ष का हाथ होने का आरोप लगाया। जिन्हें कृषि कानूनों से समस्या है, वे कोई और लोग हैं। इसमें विपक्ष के साथ-साथ उन लोगों का भी हाथ है, जिन्हें कमीशन मिलता है। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री भी कह चुके हैं कि इस आंदोलन पर वे समय आने पर खुलासा करेंगे।

सीआईडी ने तैयार की रिपोर्ट

चूंकि पंजाब के सभी किसान हरियाणा के रास्ते दिल्ली पहुंचे हैं। एनआईए के पूर्व आईजी रहे और कुछ माह पहले ही अपने मूल कैडर हरियाणा में लौटे आलोक मित्तल को सीआईडी का चीफ बनाया गया है। सूत्र बताते हैं कि सीआईडी ने किसान आंदोलन से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है। इसे केंद्रीय एजेंसियों के बीच साझा किया गया है। दिल्ली बॉर्डर पर केंद्रीय एजेंसियां अपने स्तर पर आंदोलन से जुड़ी खुफिया जानकारी एकत्रित कर रही हैं। आंदोलन में खुफिया एजेंसियों की बड़े स्तर पर हो रही ताकझांक को लेकर योगेंद्र यादव कहते हैं, हमें यह अंदेशा पहले से ही था। सरकार चाहती है कि किसी भी तरह से इस आंदोलन को बदनाम कर दिया जाए। मैंने खुद सरकार से आग्रह किया था कि किसानों के साथ शांतिपूर्ण माहौल में बातचीत करनी है तो गृह मंत्रालय और खुफिया एजेंसी को दूर रखा जाए।

भारत ने आखिरी वनडे में आस्ट्रेलिया को 13 रनों से दी मात, 2-1 ने गंवाई सीरीज

दूसरी तरफ केंद्र सरकार इस आंदोलन की हाईजैक थ्योरी को जमीन पर उतारने का प्रयास कर रही है। हो सकता है कि इस बाबत जल्द ही कोई खुलासा हो। केंद्रीय एजेंसियों की रिपोर्ट में ऐसे संदिग्ध लोगों की एक लंबी-चौड़ी सूची तैयार की है, जो किसान आंदोलन में शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि बुराड़ी तक किसानों को ले जाने के लिए सरकार ने जो तीर चलाया था, उसमें एक साथ दो मकसद साधने का लक्ष्य रखा गया था। पहला, किसान वहां आ जाएं और दूसरा, किसान नेताओं के बीच इस मसले पर दूरी बन जाए।

Tags: agra policeavik sahaburari delhicorona symptomsCorona testCoronavirusdelhi chaloDelhi Chalo MarchDelhi Chalo protestDelhi Farmers ProtestDelhi NCR Hindi SamacharDelhi NCR News in Hindidelhi newsFarm billfarm bill latest newsfarm bill newsfarmer protestfarmer protest latest newsfarmer protest todayfarmers bill 2020farmers protestfarmers protest in delhifarmers protest in haryanafarmers protest to delhifarmers protest todayfarmers' agitationKisankisan andolan haryanaKisan andolan haryana newsLatest Delhi NCR News in Hindimedha patkarnarendra modipunjab farmer protestrampal jatroads jam in haryanasinghu border delhiSwaraj Indiaकिसान आंदोनलकृषि कानूनकृषि बिलविरोध प्रदर्शन
Previous Post

रूस ने बाल्टिक सागर में तैनात किया टर्मिनेटर टैंक, बढ़ा अमेरिका और चीन में तनाव

Next Post

Gold Silver Update: आज फिर चमका सोना और चांदी, बढ़ी कीमतें

Desk

Desk

Related Posts

Malai Egg Curry
खाना-खजाना

लंच या डिनर किसी भी समय बनाए स्पेशल डिश, नोट करें टेस्टी रेसिपी

19/06/2026
glowing skin
Main Slider

गर्मियों में सोने से पहले स्किन पर लगाएं ये चीजें, पाएं ग्लोइंग और हेल्दी त्वचा

19/06/2026
11 world champion yoga players met CM Nayab Singh
राजनीति

हिसार की बेटी मधु सहित 11 विश्व विजेता योगासन खिलाड़ियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

18/06/2026
CM Bhagwant Mann is not in the controversial video
राजनीति

पंजाब के वित्त मंत्री का दावा, विवादित वीडियो में सीएम भगवंत मान नहीं

18/06/2026
Anand Bardhan
राजनीति

टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज

18/06/2026
Next Post
सोने की ईंट

Gold Silver Update: आज फिर चमका सोना और चांदी, बढ़ी कीमतें

यह भी पढ़ें

Melania Trump

रूसी मीडिया की शर्मनाक हरकत, ट्रंप की जीत के बाद मेलानिया ट्रंप की न्यूड तस्वीरें प्रसारित कीं

11/11/2024
Rajnath Singh

‘होली पर अपने परिवार के बीच आया हूं’, राजनाथ सिंह ने लेह में जवानों संग मनाया त्योहार

24/03/2024
Chahals Dhanashree

यूएई में अपने डांस से धमाल मचा रही हैं चहल की मंगेतर धनश्री

24/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version