• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन 5 बातों के आधार पर करें सच्चे और झूठे दोस्त में अंतर

Writer D by Writer D
18/09/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्ती का सबसे मुख्य नियम ही यह है कि उसमें सच्चाई हो, आपका दोस्त आपके प्रति अपने दिल को साफ रखता हो, यदि दोस्ती में थोड़ी भी चतुराई है या कोई नकारात्मक भाव है तो ऐसे दोस्त पर आप विश्वास नहीं कर सकते क्योंकि आपके साथ किसी भी वक्त विश्वासघात हो सकता है।

हमारे आस-पास बहुत सारे दोस्त होते हैं और ये हमारी ऊर्जा को प्रभावित भी करते हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि हमारे दोस्ते सच्चे एवं अच्छे हो क्योंकि यदि ऐसा नहीं है तो हम हमेशा परेशान ही रहेंगे। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानते हैं कि किन बातों के आधार पर हम सच्चे और झूठे दोस्तों में पहचान कर सकते हैं।

यदि आप अपने दोस्त पर विश्वास करके कोई बात बताते हैं और वो ये बात आपकी अनुपस्थिति में किसी और को बता दे और सवाल पूछने पर आपको ठीक से जवाब न दे तो ऐसे दोस्त पर आपको विश्वास नहीं करना चाहिए क्योंकि आगे चलकर यदि आप उनको मौका देंगे तो आप ही के साथ विश्वासघात होगा।

यदि आपका दोस्त आपसे अकेले में मन की बात कहता हो तो वह विश्वास करने योग्य है क्योंकि वह आप पर विश्वास करता है, आपको समझदार व जिम्मेदार मानता है। ऐसे दोस्त को अपना समय देने, उसकी बात को सुनने- समझने, अपनी बात को कहने से दोस्ती को यह रिश्ता मजबूत ही होता है।

आप जब भी अपने दोस्त के साथ कोई योजना बनाते हैं तो यदि वे दूसरों के सामने हां कहता है या शुरुआत में हां कहकर बाद में बहाना बनाकर मना कर देता है तो ऐसे दोस्त पर कभी भरोसा न करें। ऐसे दोस्त जीवन के किसी भी मोड़ पर आपको मंझदार में अकेला छोड़ सकते हैं। इनसे सतर्क रहना बहुत जरूरी है।

दोस्तों में लड़ाई- झगड़े होना बहुत सामान्य बात है। वो दोस्ती ही क्या जिसमें कभी कोई छोटी-मोटी नोंकझोंक न हुई हो। लेकिन बात के बढ़ जाने पर यदि आपका दोस्त अपनी गलती न होने पर भी गलती को मान ले तो समझ जाइए वो आपका सच्चा दोस्त है और वो आपके इस रिश्ते को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

यदि बात-बात में आपका दोस्त खुद की और आपकी तुलना करके आपको नीचा दिखाता हो तब तो ऐसे दोस्तों से दूर रहने में ही भलाई है क्योंकि ऐसे दोस्त कभी स्वीकार भी नहीं करते कि उन्होंने आपके साथ कभी ऐसे किया भी है, वे इसे मजाक कहकर आगे बढ़ जाएंगे लेकिन आप बार-बार आहत होंगे।

यदि बात-बात में आपका दोस्त खुद की और आपकी तुलना करके आपको नीचा दिखाता हो तब तो ऐसे दोस्तों से दूर रहने में ही भलाई है क्योंकि ऐसे दोस्त कभी स्वीकार भी नहीं करते कि उन्होंने आपके साथ कभी ऐसे किया भी है, वे इसे मजाक कहकर आगे बढ़ जाएंगे लेकिन आप बार-बार आहत होंगे।

Tags: bondfraud friendfriendshipprecious relationRelationship Photosselfish friendssnake friendstest your friendtrue friend
Previous Post

हथेली की रेखाओं में ऐसे मिलते हैं सरकारी जॉब के संकेत

Next Post

सर्दियों में रूखे होंठों से बचना है, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Next Post
lips

सर्दियों में रूखे होंठों से बचना है, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल का कोरोना को लेकर पीएम पर हमला, बोले- सरकार ने सिर्फ खयाली पुलाव पकाए

16/09/2020
PKC link project will now be Ramjal Setu link project

पीकेसी लिंक परियोजना अब होगी रामजल सेतु लिंक परियोजना

22/01/2025
PM Modi

भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी

23/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version