• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बस कुछ ही देर में केंद्र सरकार और किसान संगठनों की शुरू होगी बैठक

Desk by Desk
03/12/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
kisan protest

kisan protest

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। किसानों और केद्र सरकार की बैठक के लिए किसान संगठन के प्रतिनिधि सिंघु बॉर्डर से दिल्ली के विज्ञान भवन के लिए रवाना हो गए हैं। किसानों से हुई बातचीत में पता चला है कि आज होने वाली बैठक में 35 किसान नेता शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम शिक्षित किसान हैं, हम जानते हैं कि हमारे लिए क्या सही है और क्या गलत, हम चाहते हैं कि इन कानूनों को वापस लिया जाए। उधर, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर भी किसान संगठनों के नेताओं से बातचीत के लिए अपने आवास से निकल गए हैं। वहीं, नए कृषि सुधार कानूनों को खत्म करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की वैधानिक गारंटी की मांगों को लेकर दिल्ली बार्डर पर डटे किसानों के साथ चौथे दौर की बैठक गुरुवार को है। अब सभी की उम्मीदें इस वार्ता पर टिक गई हैं।

कोरोना नियमों के उल्लंघन में BJP नेता बेटे समेत गिरफ्तार, सगाई में जुटाए थे 6 हजार लोग

किसान संगठनों और सरकार में बुधवार को दिनभर तैयारियों का दौर चलता रहा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर मंत्रियों के बीच मंत्रणा हुई। जबकि दिल्ली के सिंघु बार्डर पर किसान नेताओं के बीच दिनभर कई दौर की बैठकें हुईं, जिसमें सरकार के समक्ष उठाए जाने वाले मुद्दों पर मंथन किया गया। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ‘गुरुवार की बैठक में किसानों की चिंताओं पर चर्चा कर उनका समाधान किया जाएगा। सरकार इसके लिए तैयार है।

किसान मजदूर संघर्ष समिति, पंजाब ने कहा कि जब तक पीएम मोदी सभी 507 किसान यूनियनों के नेताओं के साथ बैठक नहीं करेंगे तब तक वह सरकार द्वारा बुलाई गई किसी भी बैठक में शामिल नहीं होंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। हालांकि, अभी मुलाकात का समय तय नहीं है, लेकिन बताया गया है कि दोनों नेताओं के बीच किसान संगठनों और केंद्र के बीच होने वाली चौथे दौर की बैठक से पहले मुलाकात हो सकती है।

जिंदगी की जंग हार गया बोरवेल में गिरा 43 वर्षीय मासूम, 20 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बुधवार को कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के साथ चर्चा करते हुए कैप्टन ने कहा, वह गुरुवार को कृषि सुधार कानूनों को लेकर अमित शाह से मिलेंगे। विज्ञान भवन में गुरुवार दोपहर 12 बजे होने वाली बैठक में कुल 35 किसान संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा ले सकते हैं। तोमर ने कहा, ‘हम किसानों के साथ बैठक करेंगे जिसमें किसी हद तक समाधान हो सकता है।’ उन्होंने कहा, ये कानून किसानों के हित में हैं। लेकिन कोई दिक्कत है तो हम उनकी चिंताओं पर चर्चा करने को तैयार हैं।

Tags: Delhi CommonManIssuesDelhi Farmers ProtestDelhi news hindi newsdelhi politicsDelhi TopHPCommonManIssuesLIVE Farmers Protest in Delhi: Delhi Chalo protestNational newsnew-delhi -city-politicsnew-delhi-city-common-man-issuesNEWSstateदिल्ली न्यूजहिंदी न्यूज
Previous Post

आसाराम के बेटे नारायण साईं को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली 10 दिन की जमानत

Next Post

Weather Update : मैदानी इलाकों में गिरा तापमान, मौसम में बढ़ी गलन

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post

Weather Update : मैदानी इलाकों में गिरा तापमान, मौसम में बढ़ी गलन

यह भी पढ़ें

hair wash

ड्राइनेस और दोमुंहे बालों से पाएं आसानी से छुटकारा रिवर्स हेयर वॉश के जरिए

19/06/2021
Money Loan

LTC पर टैक्स छूट के लिए करने होंगे 14 गुना खर्च

05/11/2020
Dhanteras

धनतेरस के दिन सोना चांदी के साथ साथ खरीदें ये चीज

10/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version