• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फरार पूर्व SP मणिलाल पाटीदार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Writer D by Writer D
03/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, महोबा
0
Mahoba Case

लुकआउट नोटिस जारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इलाहाबाद हाईकोर्ट से भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद आईपीएस अफसर मणिलाल पाटीदार की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है।

जस्टिस सुनीत कुमार की एकलपीठ ने मणिलाल पाटीदार के अधिवक्ता और राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल व अपर शासकीय अधिवक्ता प्रथम आशुतोष कुमार संड की दलीलों को सुनकर ये आदेश दिया है।

भ्रष्टाचार के आरोपी महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका,अग्रिम जमानत अर्जी की खारिज pic.twitter.com/W3Kug7afmz

— 24GhanteOnline (@24ghanteonline) December 3, 2020

राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि भगोड़े आईपीएस अफसर मणिलाल पाटीदार पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है और उसके खिलाफ एनबीडब्लू भी जारी है। कोर्ट ने महोबा के पूर्व एसपी के खिलाफ आरोपों को गम्भीर मानते हुए कहा है कि ऐसे में वह जमानत का हकदार नहीं है और कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी।

तेज रफ्तार बस की टक्कर से ऑटो पलटा, छह यात्रियों की मौत, चार घायल

गौरतलब है कि महोबा के निलंबित एसपी म‌णिलाल पाटीदार के खिलाफ पीपी पांडेय इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के डायरेक्टर नितीश कुमार ने महोबा कोतवाली में एक एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें महोबा के तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार, तत्कालीन थानाध्यक्ष खरेला राजू सिंह और चरखारी के तत्कालीन इंस्पेक्टर राकेश कुमार सरोज पर मिलकर उसकी गाड़ियां नहीं चलने देने का आरोप है। एफआईआर में आरोप है कि उसकी कंपनी ट्रकों से गिट्टी सप्लाई का काम करती है और इस काम के लिए उससे दो लाख रुपये प्रतिमाह एसपी को देने की मांग की जा रही है। ऐसा न करने पर उसके दर्जनों ट्रक सीज कर दिए गए। जबकि ट्रकों के सभी कागजात सही थे और वे ओवरलोड भी नहीं थे।

इस मामले में खनन कारोबारी इंद्र कांत तिवारी ने एक वीडियो जारी कर महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार पर अपनी हत्या की आशंका जतायी थी। इसके दूसरे दिन ही संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से इंद्रकांत तिवारी अपनी कार में मृत पाये गए थे। व्यापारी की मौत के बाद ये मामला हत्या में बदल गया है। इसके बाद ही गिरफ्तारी से बचने के लिए महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार फरार चल रहे हैं।

Tags: crime news in hindiMahoba businessman Indrakant Tripathi massacreMahoba massacreMahoba murder casesi arrestedSO sackedएसओ बर्खास्तएसपी मणिलाल पर इनाम घोषितएसपी मणिलाल पाटीदार के खिलाफ वारंटजमानत याचिका खारिजमहोबा व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी हत्याकांडमहोबा हत्याकांड
Previous Post

तेज रफ्तार बस की टक्कर से ऑटो पलटा, छह यात्रियों की मौत, चार घायल

Next Post

पांड्या-जडेजा ने दिलाई टीम इंडिया को जीत, मांजरेकर को किया ट्रोल

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post
ind vs aus

पांड्या-जडेजा ने दिलाई टीम इंडिया को जीत, मांजरेकर को किया ट्रोल

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

शिक्षा-साहित्य-कला क्षेत्र में CM विष्णु देव साय के बड़े फैसले, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर

14/05/2025
Former minister Dr. Narendra Singh Gaur met CM Yogi

सीएम योगी से मिले पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र सिंह गौर व महानगर अध्यक्ष

02/07/2024
Mohammad Siraj

Asia Cup: कोलंबो में मोहम्मद सिराज का ‘राज’, दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड

17/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version