Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइममेरठ

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, तमंचा बरामद

उत्तर प्रदेश में मेरठ के मेडिकल क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया,जिसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल रात मेडिकल पुलिस ने सूचना के आधार पर जागृति बिहार एक्सटेन्शन के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशो को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी।

पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई में इनामी अपराधी अजय घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी बदमाश फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, जानें पूरा मामला

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से लूट के जेवरात, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। घायल बदमाश को अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया जसौरा निवासी गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी हैं, जिसके विरूद्ध मेरठ और हापुड़ जिले के विभिन्न थानो पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, मारपीट, आर्म्स एक्ट आदि के 15 अभियोग दर्ज है ।

यह बदमाश थाना मेडिकल पर भागमल ज्वेलर्स के साथ हुई लूट व अमन जैन की हत्या के मामले में दर्ज मुकदमे में वाछिंत चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर मेरठ रेंज स्तर से 50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित गया था।

Related Articles

Back to top button