• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिकरु कांड: विकास दुबे के करीबी सुशील की जमानत खारिज, ATS ने मुंबई से किया था गिरफ्तार

Writer D by Writer D
04/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Bikeru Scandal

सुशील की जमानत खारिज

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के मुख्यारोपी कुख्यात विकास दुबे के करीबी रहे सुशील कुमार तिवारी की गुरुवार को जमानत खारिज कर दी गई। एंटी डकैती कोर्ट में उसके जमानती प्रार्थना पत्र में सुनवाई हुई।

अभियोजन ने जघन्य हत्याकांड में उस पर गंभीर आरोप होने की वजह से जमानत दिए जाने का विरोध किया। वहीं बचाव पक्ष कोई मजबूत दलील नहीं रख सका।

ECONOMY: आरबीआई ने नहीं कि रेपो रेट में कोई भी बदलाव

सुशील को मुंबई में एटीएस ने गिरफ्तार किया था। चौबेपुर कस्बे के बिकरू गांव में दो जुलाई को कुख्यात विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग गई थी। सीओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। इस मामले में विकास के साथी कुढ़वा शिवली के गुड्डन त्रिवेदी उर्फ अरविंद व उसके चालक गांव के सुशील कुमार तिवारी उर्फ सोनू घटना के बाद से फरार थे।

दोनों को एटीएस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था। दोनों जेल में हैं। गुरुवार को सुशील के जमानती प्रार्थना पत्र की एंटी डकैती रामकिशोर की कोर्ट में सुनवाई हुई। बचाव के पक्ष के अधिवक्ता अरविंद राठौर ने दलील दी कि सुशील के गुड्डन और विकास से कोई संबंध नहीं रहे हैं। पुलिस ने गलत तरीके से फंसा दिया है।

संस्थापक समारोह के लिए CM योगी ने रवाना किया अखंड ज्योति रथ

कहा कि न तो उसने घटना से लेकर षड्यंत्र किया और न ही कोई आरोपियों की मदद की। वहीं अभियोजन पक्ष से सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रशांत कुमार मिश्रा ने कहा कि सुशील गुड्डन का करीबी है। उसके चालक के रुप में साथ रहता था। दोनों ने मिलकर विकास दूबे को कारतूस व असलहे पहुंचाए थे।

वहीं, जघन्य हत्याकांड में सुशील का अपराध जमानत योग्य नहीं है। इसी आरोप में विनय तिवारी, शिवम दुबे, रेखा अग्निहोत्री की जमानत पहले ही निरस्त हो चुकी है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुशील की जमानत खारिज कर दी। वहीं, बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविंद राठौर ने हाईकोर्ट में अपील करने की बात कही।

Tags: 24ghante online.comATSBikeru scandalcrime newscrime news in hindiinfamous Vikas DubeySushil Tiwari's bail dismissedup crime newsVikas Dubey's close Sushil Tiwariकुख्यात विकास दुबेबिकरू कांडविकास दुबेविकास दुबे का करीबी सुशील तिवारीसुशील तिवारीसुशील तिवारी की जमानत खारिज
Previous Post

Hyderabad : 87 सीटों पर आगे है बीजेपी, ओवैसी की पार्टी तीसरें नंबर पर

Next Post

महाराष्ट्र के इस शिक्षक ने जीता ग्लोबल टीचर पुरस्कार, मिली इतनी धनराशि

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का आईटी एक्सपोर्ट!!

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Next Post
Ranjit Singh Disley

महाराष्ट्र के इस शिक्षक ने जीता ग्लोबल टीचर पुरस्कार, मिली इतनी धनराशि

यह भी पढ़ें

Sushant Singh Rajput

सुशांत राजपूत की मौत ‘हत्या’ या ‘आत्महत्या’? आज विसरा रिपोर्ट खोलेगी ये रहस्य

18/09/2020
giant crocodile

डायनासोर से भी खतरनाक होता है ये विशालकाय मगरमच्छ

24/08/2020
RCC road burst with a loud explosion

तेज धमाके के साथ फट गई आरसीसी रोड, इलाके के लोग रह गए हैरान

28/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version