Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइममथुरा

छात्रा का अपहरणकर्ता शिक्षक हापुड़ से गिरफ्तार, दुष्कर्म का भी आरोप

उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के सुरीर क्षेत्र की पुलिस ने एक किशोरी को भगा कर ले जाने वाले एक शिक्षक को हापुड़ से गिरफ्तार किया है। उस पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप है।

सुरीर कोतवाली इन्सपेक्टर महराज सिंह ने बताया कि गुरूवार को सुरीर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत टैंटीगांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी साइकिल से गांव के ही एक स्कूल में पढ़ने गई थी।

उसके न आने पर उसके पिता ने अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कराया था। सर्विलांस के आधार पर शनिवार को किशोरी और उसे भगाकर ले जानेवाले हापुड़ निवासी शिक्षक फिरोज खां की लोकेशन हापुड़ में मिली तो उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम को तुरन्त हापुड़ रवाना कर दिया गया तथा वहां से किशोरी और शिक्षक को बरामद कर लिया गया।

इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लखनऊ और गाजियाबाद के दो एग्जाम सेंटर बदले

उन्होंने बताया कि किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण करा दिया गया है। फिरोज खां को धारा 363/366/376 आईपीसी एवं 3/4 पाक्सो ऐक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं। पुलिस के अनुसार किशोरी उसी स्कूल की छात्रा है जिसमें फिरोज पढ़ाता था।

Related Articles

Back to top button