• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस ने बर्बाद कर दिया, बीजेपी से दोस्ती रहती तो सीएम बना रहता

Writer D by Writer D
06/12/2020
in Main Slider, कर्नाटक, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
H D Kumarswami

H D Kumarswami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ होते तो अभी तक मुख्यमंत्री बने रहते, लेकिन कांग्रेस के साथ गठबंधन कर जो कुछ कमाया था वो सब खत्म हो गया।

जनता दल सेकुलर के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मैसूर में कहा, ‘मैं अभी भी मुख्यमंत्री होता अगर बीजेपी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखता। मैंने 2006-2007 में और 12 साल की अवधि में जो कुछ भी मैंने हासिल किया था, उसे मैंने कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करके खत्म कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘मैंने 2006-07 में ( बतौर मुख्यमंत्री) राज्य की जनता का जो भरोसा हासिल किया था और उसे अगले 12 साल तक बनाए भी रखा, लेकिन कांग्रेस से हाथ मिलाकर हमने उसे खो दिया। कुमारस्वामी ने कहा, ‘2018 में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के बाद, सिद्धारमैया और उनके गुट ने मेरी प्रतिष्ठा को नष्ट कर दिया। मैं सिर्फ उनके जाल में फंसता चला गया, क्योंकि मैं देवेगौड़ा के कारण गठबंधन के लिए सहमत था।’ उन्होंने साफ किया कि इसके लिए वह देवगौड़ा को दोष नहीं दे रहे हैं क्योंकि वह धर्मनिरपेक्ष पहचान के प्रति अपने पिता की आजीवन प्रतिबद्धता को समझते और उसका सम्मान करते हैं।

सिद्दारमैया का कुमारस्वामी पर हमला, कहा- उनके लिए आंसू बहाना नयी बात नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, ‘2018 में मुख्यमंत्री बनने के बाद मैंने सिर्फ एक महीने तब आँसू क्यों बहाए? मुझे पता था कि क्या चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने 2008 में मेरा उतना नुकसान नहीं किया, जिस तरह से कांग्रेस ने 2018 में किया।’

2 साल पहले 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जब किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला तो एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस और जनता दल (एस) ने मिलकर सरकार बनाई थी और एचडी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाया गया।

ऐसा होगा नया संसद भवन, आजादी के 75वें वर्ष पर होगा शुभारंभ

दोनों पार्टियों ने पिछले साल साथ मिलकर लोकसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन इसके बाद गठबंधन में आंतरिक मतभेद गहरा गया और कुछ विधायकों की बगावत के चलते गठबंधन सरकार का पतन हो गया।

एचडी कुमारस्वामी के आरोपों पर पटलवार करते हुए कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने आरोप लगाया, ‘कुमारस्वामी झूठ बोलने में माहिर हैं, वह राजनीति की खातिर हालात के मुताबिक झूठ बोल सकते हैं. जनता दल (एस) को 37 सीटें मिलने के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री बनाना क्या हमारी गलती थी?

Tags: 24ghante online.comH D Kumarswamikarnataka newsNational newspolitical newsSiddaramaiah
Previous Post

पेट्रोल-डीजल आज फिर हुआ महंगा, चेक करें अपने शहर के रेट

Next Post

मॉर्निंग वॉक पर निकले पंचायत समिति के पूर्व सदस्य की गोली मारकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

0 बड़ा या 18?… भारत–US ट्रेड डील पर अखिलेश का कटाक्ष

07/02/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

अब WhatsApp में भी मिलेगा Instagram वाला मजा, एक्सपीरियंस होगा बेहतर

07/02/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

बसपा के खिलाफ हो रही साजिशें, कार्यकर्ता सतर्क रहे: मायावती

07/02/2026
PM Modi
राजनीति

भारत और मलेशिया के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी: मोदी

07/02/2026
Missing
क्राइम

अचानक गायब हो गए 10 आदिवासी बच्चे, इस राज्य में मचा हड़कंप

07/02/2026
Next Post
shot

मॉर्निंग वॉक पर निकले पंचायत समिति के पूर्व सदस्य की गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें

Allahabad High Court

नौ जिलों में बैठेंगे 9 नोडल अधिकारी देंगे साप्ताहिक रिपोर्ट : हाईकोर्ट

28/04/2021
11,500 रुपये में लॉन्च होगा Redmi 15C 5G, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 50MP कैमरा

लॉन्च होगा Redmi 15C 5G, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 50MP कैमरा

18/11/2025
Blackhawk passenger plane crash

व्हाइट हाउस के पास बड़ा विमान हादसा, ब्लैकहॉक यात्री प्लेन क्रैश होकर नदी में गिरे, 19 शव मिले

30/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version