• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुजरात सीएम विजय रूपाणी का राहुल पर तंज, कहा- धनिया और मेथी में फर्क पता है

Writer D by Writer D
09/12/2020
in Main Slider, गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Gujarat CM Vijay Rupani

Gujarat CM Vijay Rupani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को ‘भारत बंद’ का समर्थन करने के लिए कांग्रेस पर हमला किया और इसके नेता राहुल गांधी से पूछा कि क्या उन्हें धनिया और मेथी के बीच का फर्क पता है। कांग्रेस ने कृषि संगठनों के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का नेतृत्व किया है।

मेहसाणा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रूपाणी ने कहा कि गांधी और उनकी पार्टी जिन सुधारों की कभी वकालत करती थी आज उन्हीं का विरोध करने की राजनीति में संलिप्त हैं। विजय रूपाणी ने कहा, ‘मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें धनिया और मेथी में फर्क पता है।’ वह मेहसाणा में 287 करोड़ रुपये की लागत वाली नर्मदा नहर आधारित पेयजल आपूर्ति परियोजना की आधारशिला रखने पहुंचे थे।

नाम किसान कानून लेकिन सारा फायदा अरबपति मित्रों का : लल्लू

मुख्यमंत्री ने पूछा, ‘2019 के चुनावी घोषणापत्र में कांग्रेस ने कहा था कि अगर वह सत्ता में आती है तो एपीएमसी कानून में बदलाव करेगी और किसानों को इन बाजारों के बाहर अपने उत्पाद बेचने की स्वतंत्रता देगी. अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये सुधार किए हैं तो कांग्रेस इनका विरोध क्यों कर रही है.’ रूपाणी ने कहा, ‘राहुल गांधी ने एक बार कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों की बैठक की थी और उनसे कहा था कि एपीएमसी से सब्जियों एवं फलों को हटाएं ताकि कीमतें नीचे आ सकें। अब जब हम किसानों को सशक्त बनाने के लिए ऐसा कर रहे हैं तो कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। लोग जवाब चाहते हैं कि पार्टी इस तरह का रूख क्यों अपना रही है।’

कांग्रेस ने किसान संगठनों की ओर से आहूत ‘भारत बंद’ को सफल करार देते हुए मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानून तत्काल वापस ले और कृषि संबंधी सुधारों पर चर्चा के लिए संसद का सत्र बुलाए। पार्टी ने यह भी कहा कि वह कृषि सुधारों के खिलाफ नहीं है, लेकिन इन तीनों कानूनों में सुधार एवं किसानों का हित नहीं दिखाई देता। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने लोगों से ‘भारत बंद’ का समर्थन करने की अपील की था।

शादी में पूर्व प्रधान पर हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘समाज के सभी तबकों और संगठनों का समर्थन मिला है जिससे साबित होता है कि यह ‘भारत बंद’ सफल रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर किसान आज इस स्थिति में दिल्ली के निकट बैठे हैं तो इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की है। कोई सरकार किसानों को दिल्ली आने से कैसे रोक सकती है और कैसे ठंड में पानी की बौछार कर सकती है? हरियाणा सरकार के कई मंत्रियों ने भी किसानों का अपमान किया।’

Tags: agriculture bill 2020bharat bandhfarmer protestGujrat CM Vijay Rupanigujrat newsNational newsrahul gandhi
Previous Post

मरीज की मौत के बाद परिजनों ने लोहिया अस्पताल में किया हंगामा, तीन घायल

Next Post

आज की बैठक स्थगित, सरकार के प्रस्ताव के बाद होगा फैसला : हनन मुल्ला

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post
farmer leader hanan mulla

आज की बैठक स्थगित, सरकार के प्रस्ताव के बाद होगा फैसला : हनन मुल्ला

यह भी पढ़ें

arrested

मादक पदार्थ का कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक किलो अवैध गांजा बरामद

16/01/2021

यूपी : विभिन्न जिलों से छ इनामी समेत 13 बदमाश गिरफ्तार

03/10/2020
CM Yogi

अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा भदोहीः सीएम योगी

23/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version