• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में कोरोना के 1381 नये मामले, रिकवरी दर बढ़कर 94.88 फीसदी हुई

Writer D by Writer D
09/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कोरोना में कमी दर्ज करने के साथ रिकवरी प्रतिशत बढ़कर 94.88 हो गया है और पिछले 24 घंटे में 1381 नये मामले आये है।

राज्य के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने आज शाम यहां लोक भवन में संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड-19 का संक्रमण नियंत्रण में आ रहा है। फिर भी प्रदेश में संक्रमण न/न बढ़े इसके लिए सभी लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोरोना संक्रमण कम हो रहा है और 22 जुलाई की स्थिति में अब आ गया है। दिल्ली में संक्रमण बढ़ने से यहां भी बढ़ा है लेकिन इसके लिए प्रभावी कदम निरन्तर उठाये जा रहे है।

उन्होंने बताया कि इस समय त्यौहारों और शादियों का समय होने के कारण सभी लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए, मास्क पहनें, हाथ धोते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग रखें तथा भीड़भाड़ से दूर रहें, पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं आती है तब तक सावधानी अत्यंत जरूरी है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन के संबंध में आज मुख्यमंत्री ने विस्तार से समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेटर की ट्रेनिंग का कार्य प्रारम्भ हो गया है। वैक्सीन स्टोर के लिए राज्य में 35,000 स्थल बनाये जा चुके है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वैक्सीन की तकनीक के साथ ही आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकताएं से पूरी की जाए।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटर सवार चिकित्सक की मौत, चालक फरार

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में कन्टेनमेंट जोन तथा हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कमी आयी है। अब प्रदेश में हॉटस्पॉट 7,710 तथा कन्टेनमेंट जोन 7,679 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में 1,44,422 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,07,66,011 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 1381 नये मामले आये हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 20,658 कोरोना के एक्टिव मामले में से 9,537 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में अब तक 3,23,153 लोग होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं तथा 3,13,616 लोगों ने अपनी होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 2195 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त बाकी मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।

परीक्षाओं को लेकर कल शिक्षा मंत्री देंगे बच्चों के सवालों के जवाब

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2022 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक 5,30,854 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 94.88 है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,71,181 क्षेत्रों में 4,80,642 टीम दिवस के माध्यम से 3,01,50,314 घरों के 14,71,10,350 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीमों द्वारा 14 करोड़ से अधिक लोगों से सम्पर्क कर उनका हाल-चाल लेते हुए कोविड-19 संक्रमण के लक्ष्य की जानकारी ली गयी है। सर्विलांस के इस अभियान को और तेजी से चलाया जा रहा है। प्रदेश में 65,523 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित है जिनमें अब तक 10,40,149 संक्रमित लोगों की पहचान की गयी है।

Tags: 24ghante online.comcorona cases in india til nowcorona new patient in UPCorona records in UPCorona SampleCorona testCorona Testing Labcorona virus in indiacorona virus updates in hindiCOVID-19Indian Council of Medical ResearchLatest Uttar Pradesh News in HindiNational newsupयूपीयूपी में कोरोना का रिकॉर्डयूपी में कोरोना नए मरीज
Previous Post

प्रदेश में विकास का पहिया अब रुकने वाला नहीं : योगी

Next Post

टाइगर श्रॉफ ने मारी 10 फीट ऊंची बैक फ्लिप

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post

टाइगर श्रॉफ ने मारी 10 फीट ऊंची बैक फ्लिप

यह भी पढ़ें

Maneka Gandhi

सांसद से अमेठी की 22 ग्राम पंचायतों को जिले में शामिल करने की मांग

04/09/2021
Nitish Kumar, Lalu Yadav

बिहार में बढ़ा सियासी पारा, नीतीश-लालू के रिश्तों में खटास के संकेत

25/01/2024
mobile blast

ऑनलाइन क्लास के दौरान फटा मोबाइल, पांचवी क्लास के छात्र की मौत

20/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version