Main Sliderफैशन/शैली

सर्दियों में रोज खाएं गोंद के लड्डू मिलेंगे कई फायदे, नोट करें रेसिपी

सर्दियों में खुद को हेल्दी रखने के लिए अक्सर भारतीय परिवारों में बड़े-बुर्जुग गोंद के लड्डू का सेवन करने की सलाह देते हैं। गोंद के लड्डू हल्दी होने के साथ-साथ पौष्टिक गुणों से भी भरपूर होते हैं। इन लड्डूओं का सेवन करने से सर्दियों में होने वाले हड्डियों और मसल्‍स के दर्द को दूर करनेमें मदद मिलती है।  तो देर किस बात की आइए जानते हैं कैसे बनाए जाते हैं गोंद के लड्डू।

गोंद के लड्डू बनाने के लिए सामग्री-

-200 ग्राम- आटा

-1 कप- गाय का घी

-1 कप- पिसी चीनी

-1 कप- खाने का गोंद

-50 ग्राम- कटे हुए काजू

-50 ग्राम- कटे हुए बादाम

50 ग्राम- तरबूज के बीज

गोंद के लड्डू बनाने की विधि-

गोंद के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक कड़ाही गर्म करकें, उसमें घी डालकर गोंद को मध्यम आंच पर फ्राई कर लें। जब गोंद गोल्डन ब्राउन हो जाए तो गैंस बंद कर दें।

गोंद को ठंडा करके उसे मिक्सी में पीसकर अलग रख लें। अब कड़ाही पर घी गर्म करके उसमें आटे को हल्का भूरा होने तक धीमी आंच पर भूनें। लेकिन ध्यान रखें की आटा जलना बिल्कुल नहीं चाहिए।

इसके बाद आटे में गोंद, काजू, बादाम और तरबूज के बीज डालकर गैस बंद कर दें। फिर इस मिश्रण को कढ़ाई से बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए रखें।

अब आटा और गोंद के मिश्रण में पिसी चीनी को मिलाकर उसके गोल-गोल लड्डू बना लें।

 

Related Articles

Back to top button