• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं इसलिए सुरक्षित हूं, क्योंकि मेरे पास थी बुलेट प्रूफ गाड़ी : जेपी नड्डा

Desk by Desk
10/12/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, पश्चिम बंगाल, राजनीति, राष्ट्रीय
0
जेपी नड्डा JP Nadda

जेपी नड्डा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दक्षिण 24 परगना । पश्चिम बंगाल  दौरे के अंतिम दिन गुरुवार को अपने काफिले पर हमले के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य के दक्षिण 24 परगना में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहाकि यहां आने के दौरान रास्ते में जो दृश्य देखने को मिला है, वह इस बात सबूत है कि बंगाल अराजकता और असहिष्णुता का पर्यायवाची बन चुका है। मैं इसलिए सुरक्षित हूं क्योंकि मेरे पास बुलेट प्रूफ गाड़ी थी।’

गौरतलब है कि सूबे के डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया। उनके दो दिनी बंगाल दौरे को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डायमंड हार्बर से गुजर रहे उनके काफिले को रोकने की कोशिश की और पथराव किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा,’आज मैं यहां आया हूं, तो रास्ते में मुझे जो दृश्य देखने को मिला, वो बताता है कि ममता जी के राज में बंगाल अराजकता और असहिष्णुता का पर्यायवाची बन चुका है। आज मैं यहां पहुंचा हूं तो मां दुर्गा के आशीर्वाद से पहुंचा हूं। टीएमसी के गुंडों ने प्रजातंत्र का गला घोंटने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। ये अराजकता ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है, ममता जी की सरकार यहां से जाने वाली है, और बंगाल में कमल खिलने वाला है।

अभिनव शेखर ने लेटेस्ट ट्रेक ‘तबाही’ के लांच के दौरान कहा,’ ड्रग्स सभी के लिए हानिकारक है।’

नड्डा ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय जी, राहुल सिंहा जी को देखिए, इनकी गाड़ियों को देखिए। मैं तो इसलिए सुरक्षित हूं क्योंकि मेरे पास बुलेट प्रूफ गाड़ी थी। वरना आज कोई ऐसी गाड़ी नहीं थी जिस पर हमला न हुआ हो। उन्होंने कहा, इस गुंडाराज को खत्म करके प्रजातंत्र को यहां आगे बढ़ाना है। विपक्ष को कुचल देने का इनका जो विचार है, मैं इस विचार को कुचलने के लिए आपसे प्रजात्रंत के लिए आह्वान करता हूं।

भाजपा अध्यक्ष ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल संस्कृति, सभ्यता के लिए जाना जाता है, लेकिन ममता जी ने जिस तरह का कृत्य किया है, जिस तरह से वो सरकार चला रही हैं, उन्होंने बंगाल को आज नीचे लाने का काम किया है। हमें बंगाल को फिर ऊपर उठाना है और सोनार बांग्ला बनाना है।

नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि यहां पुलिस और प्रशासन का राजनीतिकरण हो रहा है। हमें इसे रोकना है और यहां कमल खिलाना है। कल से मैं देख रहा हूं, यहां प्रशासन नाम की चीज ही नहीं है। अगर केंद्रीय सुरक्षा बल न हो तो बंगाल में घूमना ही मुश्किल हो जाए। मैं समझ सकता हूं कि कार्यकर्ताओं की क्या हालत होती होगी।

चक्रवात के वक्त दिए एक हजार करोड़ में घोटाला

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अम्फान चक्रवात को लेकर राज्य सरकार को दी गई राशि में घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा, ‘अम्फान चक्रवात के समय एक हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने एडवांस दिया था। वो पैसा खर्च नहीं हुआ और उसमें भ्रष्टाचार हुआ।

उन्होंने कहा कि आपने चुनाव में टीएमसी की छुट्टी करनी है और भाजपा की सरकार बनानी है, ताकि करीब 70 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सके।  भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज रास्ते में मैंने देखा कि साधारण आदमी भी हमारा अभिनंदन कर रहा था। यहां ये लोग परिवर्तन चाहते हैं, ये लोग ममता सरकार से ऊब चुके हैं। जनता त्रस्त है, टीएमसी से ये छुटकारा चाहते हैं। ये सभी लोग भाजपा के स्वागत के लिए आतुर हैं।

 

Tags: attack on bjp president in bengalattack on jp nadda vehiclesattack on naddaDiamond HarbourIndia News in HindiJP naddaLatest India News UpdatesSouth 24 ParganasWest Bengalजेपी नड्डा
Previous Post

सोनू सूद बने ग्लोबल एशियन सेलिब्रिटी 2020, अमिताभ और प्रियंका को छोड़ा पीछे

Next Post

21 फरवरी को होगी भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा, यूपीएससी ने किया एलान

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी क्षेत्र में 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

10/05/2026
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

10/05/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Next Post
patna bed exam

21 फरवरी को होगी भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा, यूपीएससी ने किया एलान

यह भी पढ़ें

Baba Ramdev

बाबा रामदेव ने मोम के पुतले का किया अनावरण, मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगी प्रतिमा

30/01/2024
arrested

पुलिस को मिला 28 किलो विस्फोटक पदार्थ, तीन गिरफ्तार

16/01/2022

पैरों को सुंदर बनाएगी चॉकलेट, ऐसे करें इस्तेमाल

10/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version