Main Sliderउत्तर प्रदेशगोरखपुरराजनीति

जब सूर्य निकलता है तब उसका रंग भगवा होता है : डॉ महेंद्र सिंह

भगवान सूर्य भी देखना चाहते हैं कि मेरा अंश मंच पर विराजमान है जिसके हाथ में प्रदेश की कमान है।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा हर समस्या का हल है।  महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद सात दशकों से यही कर रहा है।

उन्होंने सीएम योगी की अगुवाई में हुए विकास के रिकॉर्ड कार्यों की सराहना की। कहा, कोहरे एवं बादलों के बीच से भगवान सूर्य देखने की कोशिश कर रहे हैं। वह देखना चाहते हैं कि मेरा अंश मंच पर विराजमान है जिसके हाथ में प्रदेश की कमान है।

उन्होंने कहा कि भगवान सूर्य का प्रथम नाम आदित्यनाथ है। धरती के पहले गुरु भगवान सूर्य हैं। उस वास्तविक गुरु, के अंश जिसे लोग आदित्यनाथ कहते हैं, भगवा हैं। सूर्य जब निकलता है तब भगवा रंग होता है। मुझे गौरव की अनुभूति होती है कि एक आदर्श मुख्यमंत्री के कैबिनेट में मुझे भी काम करने का अवसर मिला है।

भाजपा के निशान ‘कमल’ को लेकर याचिका दायर, हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

पुस्तक ‘भारतीय संस्कृति का विश्व में प्रसार’ का विमोचन  : समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में लिखी पुस्तक ह्यभारतीय संस्कृति का विश्व में प्रसारह्ण पुस्तक का विमोचन किया।

इस पुस्तक का संपादन एमपीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रदीप राव एवं उनके सहयोगियों ने किया है। कार्यक्रम में एमपी पॉलिटेक्निक के कार्यशाला अनुदेशक माधवेंद्र राज की तीन पाठ्य पुस्तकों का भी विमोचन हुआ।

Related Articles

Back to top button