• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नड्डा का ममता पर हमला, कहा- जनता ने दीदी को नमस्ते कहने का फ़ैसला कर लिया

Writer D by Writer D
11/12/2020
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
J P Nadda

J P Nadda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस समय बंगाल के दौरे के दौरान उनके काफिले पर हमला हुआ तथा इसके बाद बीजेपी और टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो गया है। ममता बनर्जी ने हमले को बीजेपी की नौटंकी करार दिया तो नड्डा ने कहा कि ममता को प्रशासन के बारे में जानकारी ही नहीं है।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से हमले को बीजेपी की नौटंकी करार दिए जाने से भड़के बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आयोजित पीसी में कहा कि ममता बनर्जी को प्रशासन के बारे में पता नहीं है। हमलावरों को रोकना पुलिस का काम है। बंगाल में कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब है। नड्डा ने कहा कि ममता प्रशासन से अब कोई उम्मीद नहीं रह गई है। ममता सरकार में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। बंगाल को गलत लोगों ने हाथों में ले लिया है। उन्होंने कहा कि ममता सरकार में अराजकता हावी हो गई है।

सड़क हादसे में बारात से लौट रहे बाइक सवार मामा-भांजे की मौत, एक घायल

लोगों की ममता बनर्जी सरकार से नाराजगी के बारे में नड्डा ने कहा कि राज्य के लोगों ने अब ममता दीदी को नमस्ते कहने का फैसला कर लिया है। डायमंड हार्बर में लोग जिस तरह से एकत्र हुए और हमारा समर्थन किया, वह बताता है कि लोगों ने ममता सरकार के खिलाफ मतदान करने का फैसला कर लिया है।

उन्होंने कहा कि हम एक राजनीतिक पार्टी हैं। हम इंदिरा गांधी से लड़ चुके हैं। वह तो ममता बनर्जी हैं। जनता उन लोगों से सत्ता छीन लेती है जो सत्ता में लोगों को भूल जाते हैं।

बीजेपी अध्यक्ष ने आज बंगाल दौरे के बारे में कहा, ‘मैं आज आपके साथ बंगाल में अपने दो दिवसीय दौरे पर अपने अनुभव साझा कर रहा हूं। यह इस बात का प्रमाण है कि बंगाल में कानून की जगह उपद्रव और असहिष्णुता का माहौल है।’ उन्होंने कहा कि बंगाल में राजनीतिक बहस के लिए कोई जगह नहीं है। स्वामी विवेकानंद जैसे नेताओं ने बंगाल को दिशा दी। लेकिन आज यह भारत में लोकतंत्र के लिए हानिकारक हो गया है। असहिष्णुता का नाम ममता है। उन्होंने कहा कि आज जो 8 बच्चे घायल हुए हैं, हम उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। मैं बच गया क्योंकि बुलेट प्रूफ कार में था। मुकुल दा और कैलाश जी घायल हो गए और उन्हें कई जगह फ्रैक्चर हो गया है।

हत्या के आठ साल पुराने मामले में चार भाइयों सहित पांच को आजीवन कारावास

ममता बनर्जी के स्वामी विवेकानंद के हिंदुत्व मानने वाले बयान पर जेपी नड्डा ने कहा कि ममता कहती हैं कि वह स्वामी विवेकानंद वाले हिंदुत्व का अनुसरण करती हैं, लेकिन जो अभ्यास किया जा रहा है वह तो अलग है। ममता मेरे बारे में क्या बोलती हैं। उनकी संस्कृति का प्रतिविंब है।

जेपी नड्डा का ममता बनर्जी पर हमला आगे भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जानती हैं कि उन्होंने अपनी जमीन खो दी है और अब मिट्टी खो रही हैं। क्या वह उस पद के सम्मान को भूल गई हैं जिस पर वह हैं।

जब सूर्य निकलता है तब उसका रंग भगवा होता है : डॉ महेंद्र सिंह

उन्होंने कहा, ‘हम ऐसी हजारों चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं और हम उन पर विजय प्राप्त करते हैं। मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को सलाम करता हूं। मेरी रैली से बाइकें चोरी हो गईं और जो कार्यकर्ता कभी वापस नहीं आएंगे। मुझे उन पर बहुत गर्व है।’ नड्डा ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बल खास तरह (सब्जेक्ट) की रक्षा करते हैं और सड़कों पर पत्थरबाजों को नहीं संभालते।

उन्होंने कहा, ‘मैं उन पर आरोप लगाता हूं कि सरकार विफल रही है। सत्य की जीत होगी इसलिए लोग हमारे साथ जुड़ेंगे और लोग हमसे जुड़ते रहेंगे। मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जो पार्टी और लोगों को जोड़ता है। हमें राज्य में सरकार पर कोई विश्वास और अपेक्षा नहीं है।’

Tags: attack on bjp president in bengalattack on jp nadda vehiclesattack on naddaDiamond HarbourIndia News in HindiJP naddaLatest India News UpdatesSouth 24 ParganasWest Bengalजेपी नड्डा
Previous Post

सड़क हादसे में बारात से लौट रहे बाइक सवार मामा-भांजे की मौत, एक घायल

Next Post

खिलाड़ियों और किसानों के एक समूह ने सिंधु बार्डर पर शुरू की लांड्री सेवाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
laundry services on sindhu border

खिलाड़ियों और किसानों के एक समूह ने सिंधु बार्डर पर शुरू की लांड्री सेवाएं

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

भाजपा को गरीबों की, असहायों की कोई चिंता नहीं है : अखिलेश

01/03/2021
CM Yogi

हम बंटे थे तो कटे थे, इसलिए पांच सौ वर्ष तक अयोध्या में इंतजार करना पड़ाः सीएम योगी

23/09/2024
Zafaryab Jilani

अयोध्या में प्रस्तावित मस्जिद वक्फ अधिनियम के खिलाफ : जिलानी

24/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version