• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास दुबे की पत्नी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

Writer D by Writer D
11/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
vikas dubey's wife

विकास दुबे की पत्नी हो सकती है गिरफ्तार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे को पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। दरअसल रिचा दुबे पर फर्जी आईडी से सिम लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी।

वहीं कोर्ट से चार्जशीट लगने तक अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद पुलिस रिचा दुबे को जल्द गिरफ्तार कर सकती है। इस मामले में विकास दुबे के खास रहे गुड्डन त्रिवेदी की पत्नी कंचन की भी अग्रिम जमानत खारिज हो चुकी है।

बता दें कि एसआईटी की जांच में सामने आया था कि विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने फर्जी आधार कार्ड लगाकर सिम लिया था। उसका ही इस्तेमाल कर रही हैं। इस पर चौबेपुर पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसकी जानकारी पर विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने जिला जज से मामले में चार्जशीट लगने तक अग्रिम जमानत मांगी थी।

सूचना एवं प्रचार निदेशालय के डायरेक्टर लापता, घर से मिली डायरी में लिखी ये बात..

इससे पहले कानपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि इन गड़बड़ियों का खुलासा एसआईटी की जांच में हुआ है।

एसआईटी ने इन मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश की थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिकरू कांड की जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) ने यूपी सरकार को भेजी अपनी रिपोर्ट में 40 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की सिफारिश की है।

इन 40 पुलिसकर्मियों में तत्कालीन एसपी (ग्रामीण) प्रद्युम्न सिंह, तत्कालीन सीओ (कैंट) राम कृष्ण चतुर्वेदी और वर्तमान सीओ (एलआईयू) सूक्ष्म प्रकाश के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

टाइम मैगजीन ने बाइडन और कमला को दिया सम्‍मान, ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना गया

गौरतलब है कि गत दो-तीन जुलाई की रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित बिकरू गांव में माफिया सरगना विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस की टीम पर उसके गुर्गों ने घात लगाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इस वारदात में आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।

इस मामले में विकास दुबे को 9 जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। जबकि अगले दिन सुबह स्पेशल टास्क फोर्स के साथ हुई कथित मुठभेड़ में वह मारा गया था।

Tags: crime newskanpur attackkanpur crime newskanpur newslatest UP newsup newsUttar Pradesh Newsvikas dubeyबिकरू कांडरिचा दुबे की याचिका खारिजविकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे
Previous Post

सिंघु बॉर्डर पर तैनात दो आईपीएस अफसर कोरोना पॉजिटिव

Next Post

जेपी नड्डा के काफिले पर हमला: गृह मंत्रालय ने बंगाल के दो अफसरों को किया तलब

Writer D

Writer D

Related Posts

Samuhik Vivah Samaroh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी परिवारों के लिए संबल बनी सामूहिक विवाह योजना

18/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे: सीएम योगी

18/06/2026
Dhami cabinet took 13 major decisions
Main Slider

उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: धामी कैबिनेट ने लिए 13 बड़े फैसले

18/06/2026
NEET-2026
Main Slider

योगी सरकार का छात्र हितैषी निर्णय, NEET-2026 के अभ्यर्थियों को नगरीय परिवहन बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट

18/06/2026
Illegal notice on Yogi's dream project
Main Slider

मुख्तार की जमीन पर बना योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट अवैध करार, ध्वस्तीकरण की तैयारी

18/06/2026
Next Post
jp nadda attack

जेपी नड्डा के काफिले पर हमला: गृह मंत्रालय ने बंगाल के दो अफसरों को किया तलब

यह भी पढ़ें

Ramshankar Katheria

बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया को बड़ी राहत, आगरा कोर्ट ने सजा पर लगायी रोक

07/08/2023
dev deepawali

Dev Deepawali: 10 लाख दीपों से रोशन होंगे काशी के अर्धचंद्राकार घाट

22/09/2025
Hyundai

खुशखबरी: Hyundai की न्यू i20, दिसंबर तक सस्ती कीमत पर खरीदने का मौका

07/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version