• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं एक मशहूर परिवार की हो सकती हूं, लेकिन सेल्फ़ मेड होना महत्वपूर्ण है: टियारा धोडी

Desk by Desk
11/12/2020
in मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मॉडल, डिज़ाइनर और लेखिका टियारा धोडी ने बताया कि किस तरह वह अपने दम पर कुछ करने वाली एक महिला के रूप में पहचान बनाना चाहती हैं

 

फैशन एन्ड ज्वेलरी डिज़ाइनर और सोशलाइट क्वीनी सिंह और राजा धोडी की बेटी टियारा धोडी की पहचान सिर्फ यह नहीं है कि वह केवल मशहूर माता-पिता की बेटी हैं बल्कि वह एक क्रिएटिव और प्रतिभाशाली डिजाइनर हैं जिन्होंने हाल ही में पुरुषों के आभूषण संग्रह का शुभारंभ किया। जी हाँ, आपने सही पढ़ा उन्होंने मेन्स ज्वेलरी कलेक्शन लांच किया है. वह महिलाओं के लिए रेडी टू वियर ‘प्रेट लाइन’ तैयार करने में लगी हुई हैं। उनका कहना है “बेशक, अपने माता-पिता की तरह रचनात्मक होना और अपना कारोबार शुरू करने का हुनर होना मेरे खून में है, लेकिन छत्र छाया से बाहर निकलना और अपने दम पर कुछ करना भी महत्वपूर्ण है। इसीलिए मुझे लगा कि पुरुषों के आभूषण के क्षेत्र में प्रयोग करना दिलचस्प होगा। ”

 

महामारी के दौरान, जब लॉकडाउन जारी था, टियारा ने दस्ताने (ग्लोव्स) की एक विशेष किस्म भी डिजाइन की और आधुनिक उपभोक्ताओं के लिए इसे बनाया। उन्होंने कहा, “मैंने महसूस किया कि महामारी के दौरान दस्ताने उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने मास्क। और अगर मास्क को अपडेट किया गया है और डिजाइनरों द्वारा मेकओवर दिया गया है, तो दस्ताने को क्यों नहीं? दस्ताने भी एक दिलचस्प एसेसरी हैं और सिर्फ साधारण दस्ताने पहनने से पोशाक के लिए कोई फायदा नहीं होता है। मैंने महसूस किया कि यह महत्वपूर्ण था कि दस्ताने में भी एक बदलाव लाया जाए।”

 

डिजाइनिंग करने और रचनात्मक होने के अलावा, टियारा लिखना भी पसंद करती हैं और अपने विचारों को वह कागज पर उतारने में आनंद लेती हैं। उन्होंने पांच साल पहले एक किताब भी लिखी थी जो कई लघु कहानियों का संग्रह था। इसका शीर्षक है ‘अनमास्क’, यह किताब महिलाओं के मुद्दों, उनकी अभिव्यक्ति में असमर्थता, उनके दबाव और उनके कमजोर पड़ने से निपटने के इर्द-गिर्द घूमती है। यह पुस्तक लोकप्रिय लेखिका और स्तंभकार शोभा डे और व्यवसायी, लेखक और कॉलम राईटर सुहेल सेठ द्वारा लॉन्च की गई थी। टियारा धोडी ने कहा, “मुझे यह दृढ़ता से महसूस हुआ कि महिलाओं के मुद्दों को उजागर करने की आवश्यकता है। यह केवल उनके अधिकारों के बारे में नहीं है, बल्कि यह भी है कि वे अपने जीवनकाल के दौरान विभिन्न चीजों में अपनी राय देने में असमर्थ हैं और अपनी जिन्दगी में वे कई चीजों में समझौता करती हैं। मेरी लघु कहानियां महिलाओं की उन्ही समस्याओं के आसपास घूमती हैं। फिलहाल, मैं अपनी दूसरी किताब पर भी काम कर रही हूं और यह किताब भी जल्द ही पब्लिश हो जाएगी। ‘

 

आपको बता दें कि टियारा धोडी ने कुछ समय पहले अपनी खुद की कला प्रदर्शनी भी आयोजित की थी। देखा जाए तो टियारा धोडी मल्टी टैलेंटेड हस्ती का नाम है.

Tags: designermodelTiara DhodyWriter
Previous Post

किसानों को एमएसपी दिलाने में रहा असफल तो इस्तीफा दे दूंगाः दुष्यंत चौटाला

Next Post

विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है पुलिस

Desk

Desk

Related Posts

Poonam Dhillon
मनोरंजन

अस्पताल में भर्ती पूनम ढिल्लों, दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया हेल्थ अपडेट

22/08/2026
Ravi Kishan
मनोरंजन

वायरल ट्रेंड पर रवि किशन का रिएक्शन, बोले- ‘Gen-Z ने मुझे निशब्द कर दिया’

12/08/2026
Salman Khan-Sanjay Dutt
मनोरंजन

सलमान-संजय की ‘7 डॉग्स’ का भारत में रिलीज का ऐलान, नोट कर लें तारीख

10/08/2026
John Abraham
मनोरंजन

जॉन अब्राहम की धांसू एंट्री! शिवम नायर की अगली फिल्म में निभाएंगे अहम रोल

08/08/2026
Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
Next Post
ऋचा दुबे

विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है पुलिस

यह भी पढ़ें

government nursing colleges

इस राज्य में जल्द साढ़े 11 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की होगी बहाली

24/02/2021
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

सीरियल बम विस्फोट से मचा हड़कंप, बच्चे समेत कई लोग झुलसे

25/02/2022
Maidan

‘टीम इंडिया हैं हम…’, अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ का नया गाना रिलीज

28/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version