Main Sliderखेल

फिटनेस पास करने के बाद भी तय नहीं रोहित शर्मा का टेस्ट सीरीज में खेलना

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वह ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम से साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। आखिरी दो टेस्ट मैच खेलने से पहले उनको अभी निगरानी में रखा जाएगा और उनकी फिटनेस का दोबारा आंकलन किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से कहा गया, “बैंगलोर के नेशनल क्रिकेट अकादमी में भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब वह फिट हैं।

COVID19 : शुरू में ही हो सकती है कोरोना के गंभीर मामलों की पहचान

एनसीए की मेडिकल टीम रोहित की फिजिकल फिटनेट ने फिटनेट को परखा और अब वह इससे संतुष्ट है। बल्लेबाजी, फील्डिंग और विकटों के बीच दौड लगाने में वह पूरी तरह से फिट रहे। शर्मा की फिजिकल फिटने संतोषजनक रही है। अब उनको अपनी स्थिरता को लगातार बनाए रखने पर काम करना होगा।”

पूर्ण सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को नहीं दिखेगा भारत में : डॉ. बीजी सिद्धार्थ

बोर्ड ने इस बात को भी बताया कि ऑस्ट्रेलिया में क्वारंटाइन का वक्त बिताने के दौरान उनके लिए पूरा कार्यक्रम तैयार किया है। बोर्ड ने कहा, उनको विस्तृत कार्यक्रम दिया गया है जिसे वह दो हफ्ते क्वारंटाइन की अवधि के दौरान फॉलो करेंगे। क्वारंटाइन की अवधि खत्म होने के बाद रोहित शर्मा के फिटनेस का आंकलन दोबारा से किया जाएगा जिससे उनके फिटनेस का हाल पता चल पाए इसके बाद ही उनके बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भाग लेने पर फैसला लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button