• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केरल के मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, जनता को मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीन

Desk by Desk
12/12/2020
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
औरैया के जिलाधिकारी ने लगवाया कोविड का टीका Corona vaccine

औरैया के जिलाधिकारी ने लगवाया कोविड का टीका

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केरल। कोरोना वायरस महामारी के बीच वैक्सीन को लेकर शनिवार को  केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य के लोगों को मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि राज्य में शनिवार को कोविड-19 के 5,949 नए मामले सामने आए और 32 मौत हुई। इसी के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6.64 लाख हो गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 2,594 हो गई। उन्होंने कन्नूर में संवाददाताओं से कहा कि दिन में 5,268 लोग बीमारी से ठीक हुए, जिससे राज्य में अब तक ठीक हो चुके मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 6,01,861 हो गई जबकि वर्तमान में 60,029 मरीजों का इलाज चल रहा है।

नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए गठित कर रहे हैं टास्क फोर्स :  केंद्रीय शिक्षा मंत्री

इससे पहले, बीजेपी ने बिहार में मुफ्त कोरोना वायरस की वैक्सीन देने का ऐलान किया था। वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी ने भी फ्री में वैक्सीन देने का वादा किया था। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी किया था, जिसमें विभिन्न वादों में से एक वादा मुफ्त में बिहार के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन मुहैया करने का भी था। वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा था, ”जैसे ही वैक्सीन तैयार हो जाएगी, यह राज्य की जनता को मुफ्त में मुहैया कराई जाएगी।’

 

असम में हो चुका है फ्री में वैक्सीन देने का ऐलान

असम में भी लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगाने का ऐलान किया जा चुका है। असम के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हिमंत बिस्‍व सरमा ने कहा था कि उनके राज्य की जनता को फ्री में वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा, तेलंगाना के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री इटेला राजेंदर का कहना था कि वैक्सीन बन जाने पर उनके राज्य की गरीज जनता और हेल्‍थ वर्कर्स को फ्री में दी जाएगी।

 

 मध्य प्रदेश में गरीबों को फ्री में लगाई जाएगी वैक्सीन

विधानसभा उपचुनाव से पहले मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया था कि प्रदेश सरकार राज्य के हर गरीब निवासी को मुफ्त में कोरोना वायरस की वैक्सीन उपलब्ध कराएगी। चौहान ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि बिहार चुनाव में भाजपा ने घोषणा की है कि गरीबों को कोरोना वायरस का टीका मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। यह टीका मध्य प्रदेश के गरीबों को भी भाजपा सरकार मुफ्त में देगी। इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने ट्वीट किया था, ”जब से देश में कोविड-19 टीके का ट्रायल शुरू हुआ, देश के गरीब वर्ग में एक चर्चा भी शुरू हुई – ‘क्या हम ये खर्च वहन कर पाएंगे? आज मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं, मध्य प्रदेश में हर एक गरीब प्रदेशवासी को मुफ्त टीका मिलेगा। हम यह जंग जीतेंगे।’

Tags: Corona vaccineCovid vaccine free in KeralaFree Corona Vaccinehindi newsKerala CM Pinarayi VijayanKerala Free Corona Vaccinenews in hindiकेरल कोरोना वैक्सीनजनता को मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीनफ्री कोरोना वैक्‍सीन
Previous Post

नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए गठित कर रहे हैं टास्क फोर्स :  केंद्रीय शिक्षा मंत्री

Next Post

ममता बनर्जी हो गई हैं पागल, बंगाल में आएगा बीजेपी का शासन : प्रज्ञा ठाकुर

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
Next Post

ममता बनर्जी हो गई हैं पागल, बंगाल में आएगा बीजेपी का शासन : प्रज्ञा ठाकुर

यह भी पढ़ें

जहरीली शराब का धंधा Poisonous liquor business

अखिलेश बोले- कोरोना के आंकड़े छिपाकर विफलता पर पर्दा डाल रही है योगी सरकार

02/09/2020
eyes

आंखों में होती है जलन, तो इन उपायों से पाएं राहत

30/01/2026
Arbaaz Khan celebrated his girlfriend Georgia Andreani's birthday

अरबाज खान ने मनाया अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी का जन्मदिन

21/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version