Categorized

चार महीने बाद बेटे से मिले हार्दिक पांड्या

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 में शानदार प्रदर्शन करने वाले हार्दिक पांड्या भारत वापस लौट आए हैं। जिसके बाद उन्होंने बेटे अगस्त्य के साथ इंस्टाग्राम पर एक क्यूट फोटो शेयर किया। हार्दिक चार महीने बाद अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)

भारतीय ऑल-राउंडर हार्दिक का ऑस्ट्रेलिया दौरा बहुत ही शानदार रहा। वह वनडे और टी20 सीरीज के दौरान बल्ले से जबर्दस्त फार्म में थे। लेकिन सीरीज समाप्त होने के बाद वह भारत अपने परिवार के पास वापस आ गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे को दूध को पिलाते हुए एक फोटो शेयर किया। हार्दिक ने लिखा, ‘नेशनल ड्यूटी के बाद पिता की ड्यूटी।’ हार्दिक अगस्त्य के जन्म के 15 दिन बाद ही इंडियन प्रीमियर लीग खेलने दुबई चले गए थे। और वहीं से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए थे।

Related Articles

Back to top button