Main Sliderअंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशक्राइमसिद्धार्थनगर

एस एस बी जवानों ने नाबालिग नेपाली लड़की को मानव तस्कर के चंगुल में जाने से बचाया

सिद्धार्थनगर।43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी खुनुवा के जवानों ने रविवार को मानव तस्करी किये जाने से एक नाबालिग नेपाली लड़की को बचाया ।
पीड़ित लड़की को मानव तस्कर ने गोरखपुर जाने के लिए खुनुवा ऑटो स्टैंड पर बुलाया था । पीड़ित लड़की के द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार मानव तस्कर की खोज-बीन की गई परंतु वह मौके का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा ।
सीमा चौकी खुनुवा प्रभारी व मानव सेवा संस्थान गैर सरकारी संगठन की प्राथमिक पूछ-ताछ से पता चला कि मानव तस्कर पीडित लड़की को अच्छी नौकरी का लालच देकर नेपाल से भारत के गोरखपुर (उ०प्र०) ले कर जा रहा था ।
जाँच पड़ताल के बाद पीड़ित लड़की को स्थानीय गैर सरकारी संस्था नेपाल एपीएफ, नेपाली गैर सरकारी संस्था की उपस्थिति में नेपाल पुलिस चौकी मर्यादपुर, जिला-कपिलवस्तु(नेपाल) को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया।

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Articles

Back to top button