• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कमलनाथ के सन्यास की अटकलों पर शिवराज ने कहा- घर बैठना या संन्यास लेना है यह उनकी मर्जी है

Writer D by Writer D
15/12/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
shivraj-kamalnath

कमलनाथ के सन्यास की अटकलों पर शिवराज की प्रतिक्रिया

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने गढ़ छिंदवाड़ा में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अब आराम चाहते हैं। सत्ता गंवाने के बाद उपचुनाव में भी कांग्रेस की करारी हार से बैकफुट पर चल रहे कमलनाथ के इस बयान से उनके राजनीति से संन्यास लेने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। इन सबके बीच कमलनाथ के इस बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया दी है।

सीएम शिवराज ने कमलनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि हम किसी को संन्यास नहीं दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि यह तो उनकी मर्जी है कि घर बैठना है या संन्यास लेना है। यह उनके घर का मामला है, अंदर का मामला है। इस पर वह खुद विचार करें। सीएम शिवराज ने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप का दौर तो उनके घर में ही चल रहा है। इनके जवाब भी वही दें।

कनाडा पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, 4.67 लाख लोग संक्रमित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि समाधान कोई निकालें। मेरी यही शुभकामना है।

गौरतलब है कि छिंदवाड़ा में एक सभा के दौरान अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि अब वह आराम करना चाहते हैं और छिंदवाड़ा की जनता यदि चाहेगी तो वह संन्यास ले लेंगे। कमलनाथ ने कहा कि उन्हें पद की लालसा नहीं है और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है।

बता दें कि कमलनाथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं और सत्ता गंवाने के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता का दायित्व भी उनके ही पास है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवाने वाले कमलनाथ उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद अपनी ही पार्टी में घिरे हुए हैं।

Tags: kamalnathLatest Madhya Pradesh News in Hindimp newspolitical newspolitical news in hindishivraj singh chahuhan
Previous Post

कनाडा पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, 4.67 लाख लोग संक्रमित

Next Post

150 वर्ष प्राचीन मंदिर से चार देव प्रतिमायें चोरी, लोगों में आक्रोश

Writer D

Writer D

Related Posts

IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
Chhattisgarh cabinet meeting on August 5
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मंत्रिपरिषद की बैठक पांच अगस्त काे

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
Next Post
Ancient staute theft

150 वर्ष प्राचीन मंदिर से चार देव प्रतिमायें चोरी, लोगों में आक्रोश

यह भी पढ़ें

nikhil dwivedi

‘दबंग 3’ के प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

20/11/2020
drowned

12 फीट गहरे नाले में डूबे बाइक सवार तीन दोस्त, दो के शव बरामद

16/06/2021
Extortion

डॉक्टर से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी

08/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version