Main Sliderउत्तर प्रदेशबरेलीराजनीति

आज बरेली में किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे योगी, विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली में किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री बरेली जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। लोकार्पण व शिलान्यास की जाने वाली 111 विभिन्न विकास परियोजनाओं की कुल लागत 981.62 करोड़ रुपए है।

उन्होने बताया कि बरेली में 461.87 करोड़ रुपए की 60 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 519.75 करोड़ रुपए लागत की 51 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

लव जेहाद की शिकार दलित किशोरी से बलात्कार, जांच में जुटी पुलिस

श्री योगी नोएडा इण्टरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, जेवर के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक करेंगे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन एसपी गोयल तथा निदेशक नागरिक उड्डयन सुरेन्द्र सिंह समेत वाईआईएपीएल के सीईओ क्रिस्टोफ शेनेल्मेन, वाईआईएपीएल की सीओओ श्रीमती किरण जैन, वाईआईएपीएल के सुनील जोशी तथा यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ डाॅ अरुण वीर सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर की स्थापना से उत्तर प्रदेश में औद्योगिक अवस्थापना का संरचनात्मक विकास होगा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। विनिर्माण एवं निर्यात को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ हवाई यातायात सुगम होगा। इससे पर्यटन के क्षेत्र को भी उललेखनीय बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button