• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस उम्र के लोग नहीं हैं अपने शरीर की बनावट से खुश

Writer D by Writer D
08/08/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
depression symptoms

depression symptoms

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। इंसानी शरीर की रचना भगवान द्वारा की गई है। एक मस्तिष्क, दो आंख-कान, एक नाक, खाने और बोलने के लिए एक मुंह, दो हाथ-पैर सभी के पास होते हैं। हालांकि, शरीर की बनावट सबकी अलग-अलग होती है। कहते हैं हमारा शरीर व उसकी बनावट भले जैसी हो, हमें उससे प्यार करना चाहिए। लेकिन आजकल के टीनएजर्स (14-18 साल की उम्र के बच्चे) को अपने शरीर की बनावट पसंद नहीं आती है, और उनके डिप्रेशन में जाने का ये भी एक कारण हो सकता है। लेकिन ऐसा हम नहीं बल्कि नीदरलैंड्स की हाल ही में सामने आई एक रिसर्च कहती है।

दरअसल, ये रिसर्च जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड कम्युनिटी में पब्लिश हुई, जो बताती है कि अगर टीनएजर्स अपने शरीर की बनावट से खुश नहीं है, तो फिर वो डिप्रेशन का भी शिकार हो सकते हैं। रिसर्च के मुताबकि, 60 फीसदी टीनएजर्स अपने शरीर से खुश नहीं हैं। इसका एक बड़ा कारण सोशल मीडिया को माना जा रहा है, क्योंकि लगभग हर दूसरा बच्चा इससे जुड़ा हुआ है।

आजकल के बच्चे जब भी अपनी किसी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, तो वो अपने शरीर की बनावट को परफेक्ट यानी बिल्कुल सही चाहते हैं। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें काफी बुरा लगता है। रिसर्च में सामने आया कि लड़कों के मुकाबले लड़कियां ज्यादा अपने शरीर की बनावट से असंतुष्ट थीं। इस चीज को समझने के लिए ब्रिटेन में अलग-अलग उम्र के टीनएजर्स पर रिसर्च किया गया।

जहां पहले ग्रुप में 14 साल के टीनएजर्स को शामिल किया गया, तो वहीं दूसरे ग्रुप में 18 साल के टीनएजर्स को रखा गया जो कि डिप्रेशन से जूझ रहे थे। सभी के शरीर की बनावट, ब्रेस्ट, पैर, वजन, पेट, हिप्स, बाल, फेस के बारे में रेटिंग कराई गई। वहीं, जब पता लगाया गया कि ये डिप्रेशन में क्यों हैं तो पता चला कि लड़के और लड़कियां दोनों ही अपने शरीर की बनावट से संतुष्ट नहीं थे, जिसमें लड़कियों की संख्या लड़कों के मुकाबले ज्यादा थी।

Tags: depression symptomsdepression treatmentडिप्रेशन का घरेलू इलाज
Previous Post

इन तीन परिस्थितियों में मनुष्य भूल कर भी ना ले फैसला

Next Post

प्राकृतिक खूबसूरती और एडवेंचर के शौकीन हैं तो जाएं कांगड़ा घाटी

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
धर्म

तुलसी का पौधा घर में लगाने से पहले जान लें ये बातें

03/09/2026
Chane ki Kheer
फैशन/शैली

आज ले इस डिश का स्वाद, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

03/09/2026
Hair Color
फैशन/शैली

बालों को कलर करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो जाएंगे खराब

03/09/2026
Hair
Main Slider

बारिश से चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, आजमाएं ये टिप्स

03/09/2026
Sunburn
फैशन/शैली

टैनिंग से मिलेगा छुटकारा, आजमाएं ये तरीके

03/09/2026
Next Post
himachal kangra

प्राकृतिक खूबसूरती और एडवेंचर के शौकीन हैं तो जाएं कांगड़ा घाटी

यह भी पढ़ें

symptoms of Omicron

देश में Omicron की रफ्तार हुई तेज, अबतक 2135 संक्रमित

05/01/2022
UP PCS

UPPSC Pre में भूगोल और इतिहास ने खूब छकाया

25/10/2021
Wake Up

सुबह उठते ही किए गए ये काम बनते हैं दुर्भाग्य का कारण

05/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version