• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विवाह पंचमी के दिन हुआ था माता सीता और प्रभु श्रीराम का विवाह

Desk by Desk
19/12/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
vivah panchmi

vivah panchmi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। हिन्दू धर्म में मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पचंमी तिथि का बड़ा महत्व है। इस तिथि को विवाह पंचमी के नाम से जाना जाता है। इस साल विवाह पंचमी तिथि 19 दिसंबर को पड़ रही है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। तुलसी दास जी ने रामचरित मानस के लेखन की शुरूआत विवाह पंचमी से ही की थी। आइए जानते हैं विवाह पंचमी का मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व।

विवाह पंचमी के पूजन का शुभ मुहूर्त

  • पंचमी तिथि आरंभ- 18 दिसंबर 2020 को रात 2.22 मिनट से
  • पंचमी तिथि समाप्त- 19 दिसंबर 2020 को दोपहर 2.14 मिनट तक

विवाह पंचमी की पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान ध्यान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • ईश्वर का ध्यान करते हुए राम-सीता विवाह का संकल्प करें।
  • किसी साफ-सुथरे स्थान पर आसन बिछाएं।
  • आसन पर भगवान राम और माता सीता की प्राण प्रतिष्ठा करें।
  • भगवान राम को पीले और माता सीता को लाल वस्त्र अर्पित करें।
  • विधिनुसार माता सीता और प्रभु श्रीराम जी का विवाह कराएं।
  • विवाह पंचमी के दिन रामचरितमानस का पाठ करें।

विवाह पंचमी का महत्व

हिंदू धर्म में विवाह पंचमी का खास महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान राम और माता सीता का स्वयंवर रचाया जाता है। साथ ही दोनों की विशेष पूजा की जाती है। जिन लोगों की शादी में बाधाएं आ रही है उनके लिए विवाह पंचमी पर पूजन करना बहुत लाभदायक होता है। माना जाता है कि इससे विवाह में आने वाली सारी बाधाएं दूर होती हैं और एक सुयोग्य साथी की प्राप्ति होती है। इस दिन पूजा अर्चना करने से वैवाहिक जीवन भी सुखमय बनता है। दांपत्य जीवन की सारी समस्याएं स्वतः ही दूर हो जाती हैं।

भृगु संहिता में विवाह पंचमी के दिन को शादी-विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त के रूप में बताया गया है। लेकिन मिथिलावासी इस दिन को अपनी बेटियों का विवाह नहीं करते हैं। वहां ऐसी धारणा है कि विवाह पंचमी के दिन माता सीता और प्रभु श्रीराम का विवाह होने के कारण दोनों को वैवाहिक जीवन का सुख नहीं मिला था। इस कारण लोग इस दिन अपनी बेटियों का विवाह नहीं करते हैं।

Tags: Spiritualityvivah panchami 2020vivah panchmiविवाह पंचमी २०२०विवाह पंचमी कब है 2020विवाह पंचमी कब है 2020 में
Previous Post

मोदी सरकार पहले से किसानों के साथ धोखा कर रही है : कांग्रेस

Next Post

केजरीवाल ‘छलिया’ है, कृषि कानून की प्रतियाँ फाड़ना महज ‘ड्रामेबाजी’ : अमरिंदर

Desk

Desk

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Major security lapse during CM Yogi's visit.
Main Slider

सीएम योगी के दौरे के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक, काफिले के पास बिजली के तारों में हुआ तेज धमाका

04/09/2026
Next Post

केजरीवाल ‘छलिया’ है, कृषि कानून की प्रतियाँ फाड़ना महज ‘ड्रामेबाजी' : अमरिंदर

यह भी पढ़ें

Sons left their old parents at Kumbh Mela

महाकुंभ में बूढ़े मां बाप को छोड़ गए बेटे, फिर उनके साथ हुआ…

27/01/2025

अमित शाह ने मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना का किया शुभारंभ

30/10/2021
rahul gandi

देश को संकट मे डालकर “शुतुरमुर्ग” बन जाती है मोदी सरकार-राहुल

07/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version