• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कृषि सुधार कानूनों किसानों में एक नई उम्मीद जगी है : गिरिराज

Writer D by Writer D
19/12/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Giriraj Singh

Giriraj Singh

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भागलपुर  केन्द्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया कि ऐतिहासिक कृषि सुधार कानूनों का कई किसान संगठनों ने स्वागत किया है और वे इस कानून से बहुत खुश हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता श्री सिंह ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इन तीन कृषि कानूनों से किसानों में एक नई उम्मीद जगी है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में ऐसे किसानों के उदाहरण भी लगातार मिल रहे हैं जिन्होंने इस नए कानून का लाभ उठाना शुरू भी कर दिया है।

उन्होंने कहा कि इन कृषि सुधारों का दूसरा पक्ष यह भी है कि कुछ किसान संगठनों में इस कानून को लेकर भ्रम पैदा कर दिया गया है। उनका कर्तव्य है कि हर किसान का भ्रम दूर कर उनकी चिंताओं को समाप्त कराये।

लापता दलित बालिका का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

श्री सिंह ने कहा कि उनका दायित्व है कि सरकार और किसानों के बीच दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में जो झूठ की दीवार बनाने की साजिश रची जा रही है उसकी सच्चाई आपसब के सामने रखें। उन्होंने कहा, “मैं खेती की बारीकियां और खेती की चुनौतियां दोनों को ही देखते हुए, समझते हुए बड़ा हुआ हूं। खेत में पानी देने के लिए देर रात तक जागना, पानी चलते समय मेड़ का टूट जाने पर उसे बंद करने के लिए भागना और असमय बारिश का डर वहीं समय पर बारिश की खुशी। इन सब परिस्थितियों से मैं वाकिफ हूं। फसल कटने के बाद उसे बेचने के लिए हफ्तों का इंतजार भी करते हुए किसानों को देखा है।”

भाजपा नेता ने कहा कि विपक्षियों के द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था खत्म हो रही है, कृषि मंडियां बंद की जा रही हैं। किसानों की जमीन खतरे में है। किसानों पर किसी भी प्रकार के बकाए के बदले कांट्रैक्टर्स जमीन हथिया सकते हैं। किसानों को भुगतान नहीं किया जाएगा। किसान कॉन्ट्रैक्ट को खत्म नहीं कर सकते हैं। पहले कभी कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की कोशिश नहीं की गई। इन नए कानूनों को लेकर कोई सलाह मशविरा या चर्चा नहीं की गई है। वहीं, सच्चाई यह है कि एमएसपी व्यवस्था जारी है, और जारी रहेगा। कृषि उत्पाद बाजार समिति (एपीएमसी) मंडियां कायम रहेगी। ये मंडियां इस कानून की परिधि से बाहर है।

Tags: Agriculture billsbihar newsbihar politicsfarmer protestKisan andolanNational newspolitical news
Previous Post

बिहार की जनता को तेजस्वी अनुपस्थिति की आदत हो गई : जदयू

Next Post

देश में जमीन घटती जा रही है, जनसंख्या बढ़ती जा रही है : साक्षी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
साक्षी महाराज Sakshi Maharaj

देश में जमीन घटती जा रही है, जनसंख्या बढ़ती जा रही है : साक्षी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

मकर संक्रांति पर खटीमा को धार्मिक सौगात, ब्रह्मदेव मंदिर में प्रतिमाओं का अनावरण

14/01/2026
Gas leak in Government Medical College

शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में गैस लीक, मरीजों को वार्ड से निकाला गया बाहर

25/05/2025
Lucknow Airport

लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव मटेरियल लीक, दो कार्गो कर्मी बेहोश, खाली कराया 1.5 किलोमीटर का एरिया

17/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version