Main Sliderमनोरंजनमहाराष्ट्र

Drug Case : अर्जुन रामपाल ने किया लंदन जाने की ख़बरों का खंडन

नई दिल्ली। अर्जुन एनसीबी जांच के बीच भारत छोड़कर लंदन चले गये हैं, जिससे फ़िल्म का प्रमोशन लटक गया है। अर्जुन ने जागरण के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में इन ख़बरों का पुरज़ोर खंडन किया। अर्जुन ने कहा- ”मैं इंडिया में ही हूं। पता नहीं किसने लंदन भेज दिया है। इस बारे में क्या कह सकता हूं, लोग आजकल यही यही कर रहे हैं।” अर्जुन ने आगे कहा कि वो नया साल भारत में ही सेलिब्रेट करेंगे।

यूपी में सर्द हवा, गलन का सिलसिला अभी दो-तीन दिन तक जारी रहेगा

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को लेकर ख़बरें आ रही हैं कि एनसीबी जांच के बीच वो भारत छोड़कर लंदन चले गये हैं, मगर अर्जुन ने जागरण से बातचीत में इन ख़बरों का ग़लत बताया। उन्होंने कहा कि वो कहीं नहीं गये, भारत में ही हैं। अर्जुन रामपाल की फ़िल्म ‘नेल पॉलिश’ पहली जनवरी को ज़ी5 पर रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म का निर्देशन भार्गव कृष्ण ने किया है। फ़िल्म में अर्जुन एक तेज़तर्रार वकील के किरदार में दिखेंगे।

कोविड : अमेरिका में हर 5 कैदियों में से 1 कोरोना संक्रमित, अबतक 1700 की मौत

बता दें, बॉलीवुड ड्रग्स मामले में अर्जुन इन दिनों नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के रडार पर हैं। एनसीबी ने 16 दिसम्बर को अर्जुन को पूछताछ के लिए बुलाया था, मगर वो हाज़िर नहीं हुए। रिपोर्ट्स आयीं कि अपने लॉयर के माध्यम से उन्होंने 22 दिसम्बर तक का समय मांगा है। इससे पहले एनसीबी ने नवम्बर में अर्जुन के घर छापे के बाद पूछताछ की थी। उनकी पार्टनर गैब्रिएला डिमिट्रियाडेस को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया था।

Related Articles

Back to top button