• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री के पद से अविलंब इस्तीफा दें हेमंत :  बाबूलाल

Writer D by Writer D
20/12/2020
in Main Slider, झारखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बाबूलाल मरांडी Babulal Marandi

बाबूलाल मरांडी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने एक मॉडल की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने के मामले में मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की है।

श्री मरांडी ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि करीब एक सप्ताह से सोशल मीडिया और मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म में यह खबरें घूम रही थी कि मुंबई की एक मॉडल के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई साल पूर्व कथित तौर पर बलात्कार किया था। साल 2013 में एक युवती ने हेमंत सोरेन और एक अन्य व्यक्ति सुरेश नागरे के खिलाफ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाते हुए स्थानीय अदालत में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद उसने शादी और केस न लड़ पाने का हवाला देते हुए मामला वापस ले लिया था।

भाजपा नेता ने कहा कि अब आठ दिसंबर 2020 को फिर उसी युवती ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ गम्भीर आरोप लगाते हुए मुंबई के बांद्रा थाने में शिकायत दर्ज करायी है। युवती का आरोप गंभीर है, इसलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नैतिकता के नाते तुरंत अपने पद से इस्तीफा देकर स्वयं केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से पूरे मामले की जांच की अनुशंसा करनी चाहिए। जब तक मुख्यमंत्री आरोप मुक्त नहीं होते हैं तब तक उन्हें अपने को मुख्यमंत्री के पद से अलग रखना चाहिए।

पालीटेक्निक छात्रों के दो गुटों में मारपीट और गोलीबारी, 10 के खिलाफ मुकदमा

श्री मरांडी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के कई निर्णय है कि ऐसे जघन्य अपराधों में बिना जांच के मामला वापस नहीं हो सकता है। देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब एक सत्ता पर आसीन एक मुख्यमंत्री के खिलाफ बलात्कार के आरोप लगे हैं। साल 2013 में जिस वक्त हेमंत सोरेन पर आरोप लगा था तब भी वह मुख्यमंत्री थे और आज भी वह मुख्यमंत्री हैं।

भाजपा विधायक दल के नेता ने कहा कि बलात्कार का आरोप होने के बावजूद कोई मुख्यमंत्री के पद पर एक क्षण भी कैसे रह सकता है। देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है जब दुष्कर्म का आरोपी मुख्यमंत्री के पद पर रहा हो। इसलिए नीति का तकाजा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने पद से अविलम्ब इस्तीफा देना चाहिए।

Tags: Babulal MarandiJharkhand newsNational news
Previous Post

स्वयं सहायता समूहों को एक जनपद-एक उत्पाद योजना के उत्पादों से भी जोड़ा जाए : योगी

Next Post

मोदी—हसीना की वार्ता

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post

मोदी—हसीना की वार्ता

यह भी पढ़ें

cattle smuggling gang

चेकिंग के दौरान बरामद हुआ डेढ़ करोड़ का गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार

09/07/2021
अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा- मुख्यमंत्री योगी ने कानून व्यवस्था को छोड़ा भगवान भरोसे

27/09/2020
UGC-NET

UGC-NET दिसंबर का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरबोर्ड

19/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version