• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रिपल मर्डर केस: सीएम योगी ने आरोपी डिप्टी SP भगवान सिंह को सेवा से किया बर्खास्त

Writer D by Writer D
20/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जालौन
0
triple murder case

डिप्टी SP भगवान सिंह बर्खास्त

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जालौन ट्रिपल मर्डर में दोषी पाए गए सीओ भगवान सिंह  को योगी आदित्यनाथ  के निर्देश पर पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। साल 2004 में जालौन जनपद के कोंच कोतवाली में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या हुई थी।

इस मामले में 8 नवंबर 2019 को डिप्टी एसपी भगवान सिंह को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। साल 2004 में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत भगवान सिंह पर ट्रिपल मर्डर का आरोप लगा था। पीड़ित परिजनों ने मुख्यमंत्री के इस कदम का स्वागत करते हुए आभार जताया है।

पिता लालू यादव से मिलने रिम्स पहुंचे तेजस्वी, सीएम नीतीश पर बोला हमला

गौरतलब है कि 1 फरवरी 2004 को कोंच कोतवाली में पुलिस की फायरिंग में सपा नेता सुरेंद्र निरंजन, रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेता के भाई महेंद्र और मित्र दयाशंकर झा निवासी गांधी नगर की मौत हो गई थी। इस फायरिंग में चार लोग घायल भी हुए थे। उस समय भगवान सिंह कोंच कोतवाली में दरोगा थे।

इस मामले में सुरेंद्र के बहनोई जबर सिंह निरंजन ने तत्‍कालीन दरोगा भगवान सिंह समेत 9 पुलिसकर्मियों पर हत्या, जानलेवा हमला, बलवा व आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान दो आरोपियों की मौत हो गई थी।

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7.62 करोड़ से अधिक, 16.84 लाख कालकवलित

पिछले वर्ष 7 नवंबर को अपर जिला जज प्रथम अमित पाल सिंह ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी भगवान सिंह, पुलिसकर्मी लालमणि गौतम, राकेश बाबू कटियार, अखिलेश यादव, रामनरेश त्यागी व सत्यवीर सिंह व एक अन्य को दोषी करार दिया था। 8 नवंबर को सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

जिस वक्त फैसला आया उस समय भगवान सिंह कानपुर नगर में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात थे। सजा के ऐलान के बाद अगले दिन ही उन्हें निलंबित कर दिया गया था। अब शासन ने उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

Tags: crime newscrime news in hinditriple murder caseup newsup news in hindiडिप्टी SP भगवान सिंह बर्खास्त
Previous Post

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7.62 करोड़ से अधिक, 16.84 लाख कालकवलित

Next Post

103 साल के संत ने महज छ्ह दिन में दी कोरोना को मात, अस्पताल से मिला डिस्चार्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Next Post
103 years old sant beats the corona

103 साल के संत ने महज छ्ह दिन में दी कोरोना को मात, अस्पताल से मिला डिस्चार्ज

यह भी पढ़ें

IPL 2020

आईपीएल 2020 में अनअकेडमी बना ऑफिशियल पार्टनर

30/08/2020
winter care

सर्दियों में इन उपायों से निखारे अपनी रंगत

01/01/2026
Walnut Barfi

इस दिवाली घर पर बनाए स्वादिष्ट अखरोट की बर्फी

18/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version