Main Sliderबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

विपक्ष की कथनी और करनी को जनता जानती है : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्र और बिहार सरकार के कार्यों की आलोचना काे लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी विपक्ष ने कोई सीख नहीं ली।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने रविवार को यहां कहा कि विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी विपक्षी दलों ने अबतक कुछ सीख नही ग्रहण की है। यही कारण है कि अबतक न तो उन्हें बिहार की तरक्की दिख रही और न ही यहां के लोगों की खुशहाली वे महसूस कर पा रहे हैं।

श्री पांडेय ने कांग्रेस और राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि असल में विपक्ष के नेता ने भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी कांग्रेस के नेताओं से शिक्षा-दीक्षा ली है। इनमें से एक को सरकार की कल्याणकारी योजनाएं नहीं दिखती तो दूसरे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों की चारो ओर हो रही प्रशंसा सुनाई नहीं पड़ती।

यूपी के हर जिले में रोजगार उपलब्धता के सम्बन्ध में तैयार करें डाटाबेस : सीएम योगी

भाजपा नेता ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने में केंद्र और बिहार सरकार ने जो तत्परता और जज्बा दिखाया है, उसकी प्रशंसा देश-दुनिया में में हो रही है। उन्होंने प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के नेता अपनी पहचान को कैसे छोड़ सकते हैं। उनके माता-पिता के राजपाट में हुई आपराधिक घटनाओं के इतिहास का पन्ना पलटना चाहिए।

श्री पांडेय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष, जो आजकल रोज गिनती गिन रहे हैं, काश राजद के शासन में घटनाओं को गिनती गिनते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस या राजद के नेताओं के अनर्गल कुप्रचार का जनता की सेहत पर इसका कोई असर नहीं पड़ता क्योंकि दोनों की कथनी और करनी को जनता जानती है।

Related Articles

Back to top button