Main Sliderउत्तर प्रदेशमऊराजनीति

सीएम योगी आज मऊ में विभिन्न योजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मऊ जिले में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक दिवसीय दौरे पर श्री योगी जिला मुख्यालय पर विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे।

उन्होंने बताया कि उसके श्री योगी जिले के सांसद, विधायक एवं पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और जिले की समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री लगभग साढ़े तीन घण्टे तक विभिन्न कार्यक्रमों के बाद अपराह्न 03:10 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना होंगे।

सीएम योगी ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण, गरीबों में बांटे कंबल

जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं साथ ही हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की पूरी व्यवस्था मुकम्मल कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button