• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों ने आंदोलन स्थल पर बनाई ‘नेकी की दीवार’, जानिए इसको बनाने का उद्देश्य

Writer D by Writer D
21/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Farmers built 'neki ki diwar'

किसानों ने बनाई 'नेकी की दीवार'

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नए कृषि कानूनों के खिलाफ कड़ाके की सर्दी में दिल्ली की गाजीपुर सीमा पर धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों ने प्रदर्शनकारियों के लिए ‘नेकी की दीवार’  नाम से एक जगह निर्धारित की है, जिसपर कपड़े और दवाओं सहित अन्य जरूरी चीजें लिखकर मांगी जा सकती हैं।

गाजीपुर सीमा पर प्रदर्शन में शामिल सुरविंदर नाम के किसान ने कहा, ‘‘हमने आज नेकी की दीवार स्थापित की है। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य यह है कि हमारे सभी किसान भाई-बहन प्रदर्शन के लिए पूरी तरह से तैयार रहें और वे दिल्ली की कड़ाके की सर्दी का सामना कर सकें।’’

प्रदर्शन स्थल पर सड़क किनारे मौजूद दीवार से लगे दो ‘कियोस्क’ भी हैं।

Science And Space : मिले सौरमंडल के बाहर के ग्रह से रेडियो संकेत

सुरविंदर ने कहा, ‘‘एक स्थान (कियोस्क) पर लोग वे चीजें छोड़ सकते हैं जो वे दान करना चाहते हैं, वहीं दूसरा स्थान (कियोस्क) प्रदर्शनकारियों के लिए है जो मौजूदा भंडार से अपनी जरूरत की चीजें ले सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि उनकी जरूरत की चीज उपलब्ध नहीं है तो वे इसे दीवार पर लिख सकते हैं और यह उन्हें मुहैया करा दी जाएगी।’’

दीवार पर लिखने के लिए जगह छोड़ी गई है और लिखने के लिए ‘चाक’ भी रखा गया है, ताकि लोग अपनी जरूरत की चीजों को लिख सकें। विवरण दर्ज करने के लिए एक बही (रजिस्टर) भी रखा गया है।

तलाक के बाद पत्नी को कम मुआवजा देने के लिए बैंकर पति ने किया ये काम….

सुरविंदर ने कहा कि वे मास्क, सैनेटाइजर, दवाइयां, प्रसाधन सामग्री (साबुन आदि), बिस्तर, ऊनी कपड़े मुहैया कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम और अधिक वस्तुएं शामिल करेंगे। लंगर में भोजन वितरण पहले से किया जा रहा है।’’ केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर जारी किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने रविवार को श्रद्धांजलि दिवस मनाया।

रतन झदोला नाम के एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘हम उन किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, जिन्होंने आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवा दी। यदि हम मांगें पूरी हुए बगैर उनके बलिदान को व्यर्थ जाने देते हैं तो यह उचित नहीं होगा।’’ गाजीपुर सीमा (दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा) किसानों के प्रदर्शन को लेकर बृहस्पतिवार को बंद कर दी गई। उल्लेखनीय है कि हजारों की संख्या में किसान, खासतौर पर पंजाब एवं हरियाणा से, दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर पिछले करीब चार हफ्ते से डेरा डाले हुए हैं।

Tags: farmer protestfarmer protest NewsNational newsनेकी की दीवार
Previous Post

Science And Space : मिले सौरमंडल के बाहर के ग्रह से रेडियो संकेत

Next Post

Nepal : यात्रियों को मंजिल से 255 किमी दूर ले गई फ्लाइट

Writer D

Writer D

Related Posts

IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
Chhattisgarh cabinet meeting on August 5
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मंत्रिपरिषद की बैठक पांच अगस्त काे

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
Next Post
flight nepal

Nepal : यात्रियों को मंजिल से 255 किमी दूर ले गई फ्लाइट

यह भी पढ़ें

arrested

नहर में गिराकर पति ने ही की थी पत्नी की हत्या, कातिल पति गिरफ्तार

19/05/2021
Big news for fans of Salman, the release date of the film Radhe came out

सलमान के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, फिल्म राधे की रिलीज डेट आई सामने

21/04/2021
Kisan Samman Nidhi

यूपी के 1.86 करोड किसानों की खाते में आयेगी किसान सम्मान निधि

26/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version