• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दमन का बढ़ना सत्ता के निरंतर कमजोर होने का प्रतीक होता है : अखिलेश

Writer D by Writer D
22/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, संत कबीरनगर
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों को डराना चाहती है लेकिन किसान डरने वाले नहीं हैं ।

संतकबीरनगर में हुई वर्चुअल रैली को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरूद्ध किसानों का देश व्यापी आंदोलन जारी है। उनके साथ अन्याय हो रहा है। समाजवादी पार्टी भी उनके संघर्ष में साथ है। भाजपा जो कानून लाई है वह किसान विरोधी है और उससे कुछ पूंजीपतियों को ही लाभ मिलेगा। इस सरकार से किसान, नौजवान, व्यापारी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक सभी परेशान है। भाजपा सरकार अब अंतिम सांसे ले रही है। जनता का सहयोग समाजवादी पार्टी के साथ है। सन्2022 में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी।

भाजपा के ‘दमनकारी राज’ के बावजूद किसानों के समर्थन में संत कबीर नगर में सपा की वर्चुअल रैली सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। रैली के आयोजक की गिरफ़्तारी की पूरे प्रदेश में घोर निंदा हो रही है।

दमन का बढ़ना सत्ता के निरंतर कमज़ोर होने का प्रतीक होता है।#नहीं_चाहिए_भाजपा pic.twitter.com/425YaD7KyC

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 21, 2020

श्री यादव ने रैली के संयोजक सुनील सिंह की रात में की गई गिरफ्तारी को अवैध और निंदनीय बताते हुए कहा कि भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करने से बाज आए। भाजपा का लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है।

हिरासत में मौतों और फर्जी एनकाउण्टरों पर मानवाधिकार आयोग राज्य सरकार को कई नोटिसें जारी कर चुका है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं से पूरे देश में बदनामी हो रही है। नौजवानों को नौकरी मिली नहीं। 4 लाख करोड़ का निवेश कहा हुआ, पता नहीं। गोरखपुर में एम्स आयुर्विज्ञान संस्थान अभी तक बन नहीं पाया।

एसटीएफ ने फरार हत्यारोपी इनामी अपराधी को जौनपुर से किया गिरफ्तार

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के साथ भाजपा ने बड़ा धोखा किया है। एमएसपी मिली नहीं। आय दुगनी हुई नहीं। धान की कीमत 1100 रूपये से ज्यादा नहीं मिली। क्रय केन्द्रों में खरीद नहीं हो रही है। लागत का ड्योढ़ा दाम भी नहीं मिला। किसान को मंहगी खाद, डीजल, कृषि उपकरण खरीदने पड़ रहे हैं। धान की लूट हुई है। गन्ना किसानों को 4 वर्ष में भी बकाया राशि नहीं मिली। बिजली मंहगी है। भाजपा सरकार ने अपने शासन काल में एक यूनिट विद्युत उत्पादन नहीं किया। रोजगार नहीं है। कारखाने बंद हैं। विकास कार्य धुआं हो गए हैं। मुख्यमंत्री जी का किसानों से कोई मतलब नहीं है। भाजपा धोखे से सत्ता में आई है।

Tags: akhilesh attacked on yogiakhilesh yadavbjpfarmer protestKisan andolanup news
Previous Post

यूपी में कोविड़-19 में कमी के बाद भी सावधानी बरतने की आवश्यकता : सहगल

Next Post

कोरोना महामारी से आपकी लड़ाई को कमजोर बनाता है धूम्रपान

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
smoking

कोरोना महामारी से आपकी लड़ाई को कमजोर बनाता है धूम्रपान

यह भी पढ़ें

JEECUP

JEE Main सेशन 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

02/04/2024
DC won the match

तीसरे मैच में चला अमित मिश्रा का जादू, दिल्ली की ‘चाट’ पड़ी ‘वड़ा पाव’ पर भारी

20/04/2021
santosh gangwar

मोदी कैबिनेट ने आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना को दी मंजूरी

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version